Header Ads

Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के 2 अप्रैल के हिसुआ कार्यक्रम की रूप-रेखा जारी.

 


सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों की तैनाती तथा वाहनों के ठहराव का रूट चार्ट निर्धारित.

भारत के गृह मंत्री अमित शाह की नवादा जिले के हिसुआ इंटर विद्यालय के मैदान  में रविवार 2 अप्रैल को जनसभा होनी  है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था को कायम करने के लिए DM उदिता सिंह और SP अम्ब्रीष राहुल द्वारा जारी संयुक्तादेश के मुताबिक रविवार 2 अप्रैल को 2:15 बजे दिन में हेलीपैड स्थल पर केन्द्रीय गृह सह सहकारिता मंत्री का आगमन होगा। पुनः 2:25 बजे दिन में जनसभा के लिए इंटर विद्यालय हिसुआ के मैदान में पहुंचेंगे। हेलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बल की disputation की गयी है। 


कार्यक्रम स्थल की विधि-व्यवस्था के प्रभार में ADM उज्ज्वल कुमार सिंह और SDPO उपेन्द्र प्रसाद की प्रतिनियुक्ति की गयी है। मंच की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ADM सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कारी प्रसाद महतो एवं रजौली के SDPO विक्रम सिहाग की प्रतिनियुक्ति गयी है।


   नवादा सदर के SDO और SDPO लगातार कार्यक्रम स्थल पर भ्रमण करते हुए असमाजिक तत्वों एवं भीड़ की गतिविधियों पर निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से भी करेंगे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए वीडियोग्राफी, अग्निशाम व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था तथा मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए चिन्हित 18 से अधिक स्थलों पर ड्राॅप गेट बनाया गया है, जहां पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

  


   

गाड़ियों की पार्किंग के लिए  कुछ स्थानों को चिन्हित किया गया है. जो इस प्रकार हैं:

सिंचाई भवन का मैदान

टीएस काॅलेज हिसुआ

हिसुआ-गया NH में हीरो शोरूम के पहले,

हिसुआ-नारदीगंज NH पर प्रखंड कार्यालय के पीछे पार्किंग स्थल बनाया गया है.

जहां पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था का संधारण करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 28 दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 


इसके अलावा हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक दो दर्जन से अधिक स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अस्थायी नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।


वाहनों के आवागमन के लिए जारी दिशा-निर्देश:


1. गया से आने वाली बस, ट्रक, पिकअप, ट्रैक्टर आदि हिसुआ बाईपास से होते हुए गया-राजगीर रोड में प्रवेश करेगी। 

2. नारदीगंज से आने वाली कमर्शियल वाहन हिसुआ बाईपास से होते हुए गया की तरफ जायेगी। 

3. नारदीगंज चैराहा से रजौली-राॅची आदि जाने वाली कमर्शियल वाहन जो राजगीर-गया से होकर आयेगी वह नारदीगंज-नवादा रोड होते हुए एनएच-31 बख्तियारपुर-रजौली रोड होकर जायेगी। 

4. सद्भावना चौक से कोई भी कमर्शियल वाहन हिसुआ-गया रोड में प्रवेश नहीं करेगी। अगर इन्हें गया-राजगीर जाना है तो नवादा,नारदीगंज मोड़ होते हुए वनगंगा होकर जाएगी.

5. नवादा-रजौली एवं अन्य जगहों से आने वाली बसें, प्राईवेट कार हिसुआ या गया जाने के लिए सकरा मोड़ होते हुए बस्ती विगहा जाएगी.

6. बस्ती विगहा से पुनः हिसुआ बाईपास होते हुए गया के लिए प्रस्थान करेगी. सिरदला नरहट से आने वाली कमर्शियल वाहन चांदनी चौक होते हुए NH-31 रजौली-बख्तियारपुर से जाएगी.

7. प्राईवेट कार, चार चक्का वाहन नौआवागी से होते हुए रेलवे क्राॅसिंग होते हुए छोटी पाली के लिए प्रस्थान करेगी।


पार्किंग स्थल की व्यवस्था दिन के 10 बजे से शाम 5 बजे तक की गयी है.


1. टीएस काॅलेज हिसुआ- सभी प्रकार के वाहन जो नवादा-गया रोड होते हुए आएगी, उन्हें इसी स्थान पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 

2. गया-हिसुआ रोड एवं राजगीर-नारदीगंज, गया रोड से आने वाले वाहन की पार्किंग व्यवस्था हिसुआ वाईपास के बगल में खाली परती जगह पर की गयी है।

3. नरहट-रजौली-सिरदला से आने वाली वाहन की पार्किंग की व्यवस्था नौआवागी की परती जमीन में की गयी है।

4. VVIP के लिए पार्किंग की व्यवस्थाः-सिंचाई भवन हिसुआ की परती जमीन में की गयी है।

5. पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी के लिए पार्किंग की व्यवस्था-प्रखंड कार्यालय, हिसुआ की खाली जमीन पर की गयी है। यहां जाने के लिए प्रखंड कार्यालय, हिसुआ के बगल से PCC रोड गयी है जो प्रखंड कार्यालय के पीछे खाली जमीन पर मिलेगी।

गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस बल की काफी संख्या में हिसुआ एवं नवादा में तैनाती की गई है.

No comments