Amit Shah Nawada program: दंगा करने वालों को उल्टा लटकाकर कर सीधा कर देंगे.
नवादा में अमित शाह नीतीश सरकार पर जमकर बरसे.
• सभा मे उमड़ा जन सैलाब.
• खूब लगे भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे.
• नवादा में विकास कार्यो को धरती पर उतारने का किया वादा.
Amit Shah Statement: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवादा में महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने धारा 370 को लेकर आरजेडी और जेडीयू को आड़े हाथों लिया.
Nawada: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Amit Shah नवादा पहुंचे. अमित शाह का बीजेपी BJP कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. जिले के हिसुआ स्थित इंटर विद्यालय के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार Nitish Kumar पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुझे सासाराम जाना था लेकिन हिंसा भड़की है, गोली चल रही. जनता से मांफी मांगता हूं. बिहार शरीफ में दंगा हो रहा. 2025 चुनाव Bihar Assembly Election 2025 में बीजेपी की बिहार में सरकार बनवा दीजिए. दंगा करने वालों को उल्टा करके सीधा कर देंगे. बीजेपी शासित राज्यों में दंगा नहीं होता.
नीतीश के लिए बीजेपी का दरवाजा हमेशा के लिए बंद- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि नीतीश बाबू और ललन बाबू को स्पष्ट कहना चाहता हूं कि आप लोग के लिए बीजेपी के दरवाजा हमेशा के लिए बंद है. नीतीश जातिवाद का जहर घोल रहे हैं और लालू जंगलराज वाले हैं. लालू के बेटे ने नीतीश को पलटू, गिरगिट, सांप कहा था लेकिन नीतीश उन्हीं लोगों के साथ चले गए. बिहार में बीजेपी सरकार बनेगी. बिहार में 2024 चुनाव में बीजेपी सभी 40 सीट जीतने जा रही है. बिहार में हर पंचायत में कॉपरेटिव डेयरी बनाने का काम होगा जब बिहार में बीजेपी की सरकार बनेगी.
नीतीश कुमार को PM तो तेजस्वी को CM बनना है- अमित शाह
बिहार में 40 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है- केंद्रीय गृह मंत्री
जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं केंद्रीय गृह मंत्री हूं. बिहार की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है. गवर्नर से बात तो कर सकता हूं. सुबह गवर्नर को फोन किया तो जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह सवाल उठाने लगे. 2025 चुनाव में बिहार में बीजेपी की सरकार बनानी है और तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. बिहार की जनता गलतफहमी में नहीं है. बिहार के 40 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है. नवादा में भी कमल खिलने जा रहा है.
गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में मंच पर रहे मौजूद.
बिहार विधान परिषद नेता तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, अश्विनी कुमार चौबे, राम नाईक पाटिल दानवे, सुशील कुमार मोदी, संजय जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, राधामोहन सिंह, हरीश द्विवेदी, शम्भू शरण पटेल, राकेश सिन्हा, विवेक ठाकुर, भीखू भाई दलसनिया, मंगल पांडेय, सुनील ओझा, नागेंद्र जी, डॉ. प्रेमकुमार, नंदकिशोर यादव, शाहनवाज हुसैन, रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, जीवेश मिश्र, सुशील कुमार चौधरी, अनिल सिंह, अरुणा देवी, अनिल मेहता, कन्हैया रजवार, विमल प्रसाद सिंह और रवि रौशन मंडल आदि मौजूद रहे।
भाजपा की ग्रहण की सदस्यता.
नवादा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विमल प्रसाद , रंजीत यादव , शशिभूषण कुमार बब्लू आदि ।
सभा में उमड़ा जन सैलाब.
नवादा के हिसुआ इंटर स्कूल मैदान में अमित शाह की सभा में तिल रखने की भी जगह नहीं थी। सुबह 8 बजे से लोगों के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ , वह भाषण तक जारी रहा।
सुरक्षा का पुख्ता था इंतजाम.
गृहमंत्री की सभा में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रही. चप्पे-चप्पे पर पुलिस अलर्ट दिखी।









No comments