Header Ads

Breaking News

Nawada के वारिसलीगंज बाजार में निकली भव्य श्रीरामनवमी शोभायात्रा, Varanasi से आये कलाकारों की झांकी देखकर भावविभोर हुए लोग

 



• जगह - जगह शर्बत, फल, नाश्ता, पानी का था इंतजाम.

• पुलिस हर मोड़ पर दिखी अलर्ट.




सोमवार को नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय में श्रीरामनवमी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई. विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल के नेतृत्व में गुमटी रोड के दुर्गास्थान से निकली शोभा यात्रा स्थानीय बाजार के मेन रोड , पुरानी बैंक रोड , थाना चौक ,चांदनी चौक , शेरपुर मोड़ आदि स्थानों से होकर गुजरी. हजारों की संख्या में नौजवान अपने हाथों में महावीरी पताका लिये 'जय श्रीराम' का जयकारा लागते हुए पूरे जोश में शोभायात्रा में शामिल थे. 




ढोल ,ताशा ,भांगड़ा एवं लाउडस्पीकर के सुमधुर गीतों पर लोग नाचते रहे. कई स्थानों पर छतों से पुष्प वृष्टि की गई तथा भगवान श्रीराम - सीता की आरती उतारी गई. स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए Ambuance भी  साथ-साथ चल रहा था. दर्जनों जगह श्रद्धालुओं ने शर्बत ,नाश्ता , पानी , फल आदि से शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों का स्वागत किया. 






शोभायात्रा निकलने से पहले SDPO , SDO , CO तथा BDO तथा SHO के संयुक्त नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने बाजार में फ्लैग मार्च किया. अपनी दुकानों को बंद कर लोग शोभयात्रा में शामिल हुए. वाराणसी से आयी झांकी के कलाकारों ने भी शोभायात्रा में चार चांद लगा दिया.






 श्रीराम, सीता , हनुमान , शंकर , काली , भूत, प्रेत , बैताल आदि बने कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे. बाजार के चप्पे-चप्पे में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. समूचा बाजार भगवा ध्वज , महाबीरी झण्डे तथा बैनर से पटा हुआ था. शोभायात्रा की भव्यता को देख लोग फूले नहीं समा रहे थे.

शोभा यात्रा का वीडियो देखें:




No comments