Header Ads

Breaking News

पंच-सरपंच संघ की बैठक में एकजुटता पर बल, प्रशासन द्वारा मान-सम्मान से वंचित किये जाने के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित


Nawada जिला के वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय अंतर्गत खानापुर के पास स्थित आदर्श सेंट्रल स्कूल प्रांगण में प्रखंड पंच-सरपंच संघ की बैठक आयोजित की गई.

 कार्यक्रम की अध्यक्षता ठेरा ग्राम कचहरी के सरपंच सह संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह ने की. प्रदेश संगठन प्रभारी नागेश्वर सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

 बैठक में सर्वसम्मति से प्रशासन द्वारा पंचों एवं सरपंचों को मान-सम्मान नहीं दिये जाने का निन्दा प्रस्ताव पास किया गया. संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. Contigency की राशि को जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा वापस लौटा दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया. 

मकनपुर ग्रामकचहरी के सरपंच प्रतिनिधि मनोज चौधरी के असामयिक निधन पर बैठक में उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखा. ग्रामकचहरी के सफल संचालन में आ रही दिक्कतों के समाधान के लिए सरकार तथा जिला प्रशासन से मांग की गई. 

इस अवसर पर सरपंच ब्रह्मदेव पंडित (सौर), शान्ति देवी (मोसमा), उदय पासवान (पैंगरी),  रंजीत प्रसाद (मकनपुर), राजनीति शर्मा (चकबाय), उपसरपंच मुकेश कुमार (दोसुत), अरविंद कुमार ( उपसचिव, बाघी बरडीहा), शंकर कुमार (ठेरा),पंच कारी देवी , मनीता देवी (ठेरा), मोती मांझी आदि उपस्थित थे.

No comments