Header Ads

Breaking News

स्थापना दिवस पर BJP कार्यकर्ताओं ने लिया 2024 में फिर से केंद्र में मोदी सरकार तथा 2025 में बिहार में BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प

 BJP आई election mode में , PM मोदी का भाषण सुन कार्यकर्ताओं का जोश high



भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को नवादा कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ज़िलाध्यक्ष ने स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय सभागार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी को साझा किया. 




तत्पश्चात जनसंघ काल और भाजपा के पुराने समर्पित दो दर्जन कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र तथा फूल माला से सम्मानित किया गया.



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष राधामोहन शर्मा,पूर्व विधायक सह नवादा लोकसभा संयोजकअनिल सिंह, ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिन्हा, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रियरंजन श्रीनिवास तथा विजय पांडेय ने जनसंघ काल से भाजपा तक की विकास गाथा, पार्टी की नीतियों तथा मोदी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की.  निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, नालंदा ज़िला प्रभारी नवीन केशरी , निवर्तमान जिला महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा, प्रताप रंजन, नवादा लोकसभा विस्तारक रवि रौशन मंडल , डॉ. विमल प्रसाद, अभिजीत कुमार, अवनिकान्त भोला, जितेंद्र पासवान, राजीव कुमार, गौरी रानी, रंजीत यादव.




सूर्यनारायण गुप्ता, प्रमोद कुमार चुन्नू, गोपाल कुमार सोनु, महेश राय, चंद्रमौलि शर्मा, राधेश्याम चौधरी, रामानुज प्रसाद सिंह, नीतिनंदन कुमार, सतीश सिन्हा, विजय कुमार भगत, श्यामदेव सिंह, सीताराम सिंह, अबु सलाम वारसी, अवनिकान्त भोला, अविनाश कुमार, अभिजीत कुमार, रविराज, बिनोद कुमार भोली, रामदेव यादव, अशोक चौहान, उपेंद्र चंद्रवंशी, सुनील कुमार, मनोज कुमार, गुलशन कुमार, मनीष सिंह, अजीत शंकर, तेजस सिन्हा, सुधीर कुमार, राजीव रंजन, मुकेश कुमार, आलोक कुमार, गरीबन महतो, शिव यादव आदि ने 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से मोदी सरकार को प्रचंड बहुमत दिलाने तथा 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया।



इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व विधायक अनिल सिंह तथा निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने दीवाल लेखन करते हुए कमल पुष्प, एक बार फिर मोदी सरकार और एक बार फिर भाजपा सरकार लिखने का कार्य किया।  




देश के गृह तथा सहकारिता मंत्री Amit Shah द्वारा पिछले दिनों लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के दौरान कोर कमिटि की बैठक में Nawada BJP को तीन महीने के धुआंधार कार्यक्रमों का टास्क देकर जाने के बाद फिर से नवादा आकर कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षसत्मक बैठक करने की घोषणा से कार्यकर्ताओं का josh high है. वहीं पार्टी election mode में आ गई है.

वीडियो देखें:











No comments