Cyber crime में लिप्त वारिसलीगंज के 06 युवकों को पुलिस ने धर दबोचा
Nawada के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत माफी गांव स्थित विजय नगर टोला में गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध में लिप्त छह युवकों को पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन एवं कई दस्तावेज के साथ गिरफ्तार कर लिया. वारिसलीगंज थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली कि वारिसलीगंज थानान्तर्गत ग्राम माफी टोला विजय नगर स्थित गुड्डी देवी पति स्व० बुधन सिंह के मकान में कुछ साईबर अपराधकर्मी एकत्रित है.
गिरफ्तार व्यक्तियों में
1 अंकित कुमार
पिता का नाम- स्व.बुधन सिंह, सा० माफी, टोला विजय नगर, थाना वारिसलीगंज
2 नितीश कुमार
पिता- मनोज कुमार सा० पावा थाना दीपनगर, जिला नालांदा
3 सुजीत कुमार
पिता- रविन्द्र सिंह सा० माफी टोला विजय नगर वारिसलीगंज
4 मंतोष कुमार
पिता- अनिल सिंह सा० माफी टोला विजय नगर, थाना वारिसलीगंज
5 रिक्की कुमार
पिता- रंजीत सिंह, सा० धनबारा, थाना अकबरपुर, जिला नवादा
6 धीरज कुमार
पिता- सुजीव सिहं सा० भदसेनी थाना हिसुआ, जिला नवादा शामिल है.
वहीं स्कार्पियों- 01,
मोटरसाईकिल - 04
भिन्न-भिन्न बैंकों का ए०टी०एम० कार्ड-15,
मोबाईल सिम- 05,
एण्ड्रवायड मोबाईल-09,
की-पैड मोबाईल-08,
पैसा का हिसाब-किताब का डायरी - 02, पैन कार्ड-02,
आधार कार्ड– 01,
पासबुक-02,
कस्टमर डाटा- 14 पेज और
नोट बुक-01 बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी युवकों के विरुद्ध साइबर एवं सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।बता दें कि वारिसलीगंज थाना क्षेत्र सहित आस पास के विभिन्न गांवों में साइबर अपराध करने वाले युवकों का नेटवर्क बहुत बड़ा है. आये दिन दूसरे प्रदेशों से पुलिस यहाँ पहुंचकर छापेमारी करती है और यहां से गिरफ्तार कर अपराधियों को साथ ले जाती है.


No comments