Crime news: ड्राइवर खुद निकला लुटेरा, बेहोशी का स्प्रे मारकर 4 लाख 5 हजार रुपये लूटने का फर्जी मुकदमा दर्ज करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार
Nawada के हिसुआ बाईपास रोड में पिकअप चालक को स्प्रे मारकर 4 लाख 5 हजार लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने में सफलता हासिल की है. पिकअप चालक द्वारा ही लूट की मनगढंत कहानी गढने का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूट की पूरी राशि चालक के घर से बरामद कर लिया है. घटना जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के तुंगी बाइपास रोड के समीप घटित हुई थी. पिकअप चालक को स्प्रे मारकर बेहोश कर 4 लाख 5 हजार रूपये लूटने की प्राथमिकी चालक ने हिसुआ थाना में दर्ज करवायी थी. चालक केदार यादव नगर थाना क्षेत्र के मोती बिगहा गांव का रहनेवाला है. चालक के पिता का नाम विलास यादव है.
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच शुरू की. इस जांच में शिकायतकर्ता चालक ही साजिशकर्ता निकला. पुलिस ने आरोपी चालक के घर से लूट के 4.5 लाख रुपये बरामद करते हुए चालक केदार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक ने अपना अपराध स्वीकार किया है. उसने बताया कि पैसे की लालच में आकर लूट की मनगढ़ंत कहानी पिकअप मालिक को बताया गया था, जिससे मालिक को ऐसा लगे कि चालक के साथ लूटपाट की घटना वास्तव में घटित हुई है.वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. लूट का पर्दाफाश करने और ड्राइवर तथा मालिक के बीच के रिश्ते को चंद पैसे की लालच में अपना ईमान बेचने वाले ड्राइवर की चर्चा पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग पुलिस की कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं.


No comments