Header Ads

Breaking News

ग्रामीणों को सहज और सुलभ न्याय दिलाने के लिए ग्रामकचहरी के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों एवं कर्मियों का प्रशिक्षण प्रारंभ, Retired judge दे रहे हैं ट्रेनिंग, शेष 14 प्रखंडों के प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित 

 



Nawada district headquarter के प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र सभागार में पंचायत राज विभाग के तत्वावधान में वारिसलीगंज प्रखण्ड के सभी 16 ग्रामकचहरियों के नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच, पंच, न्यायमित्र तथा सचिवों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हो गया. 




Chanakya law University CNLU, Patna द्वारा प्रशिक्षित दो प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया. ग्राम कचहरी के सफल संचालन के लिए सेवानिवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभुनाथ सिंह तथा सिविल कोर्ट के से.नि. प्रधान न्यायाधीश देवेंद्र प्रसाद केसरी ने प्रशिक्षण दिया. 




Criminal law के तहत न्याय एवं कचहरी न्यायालय की अवधारणा एवं महत्व तथा बिहार में ग्राम कचहरी की संरचना, कार्य एवं अधिकार बिषय से संबंधित प्रशिक्षण दी गयी. जबकि civil law से संबंधित न्याय निर्णय आलेखन एवं मूट कोर्ट का गठन विषय की ट्रेनिंग दी गयी. इससे पूर्व 4 तथा 5 अप्रैल को नवादा प्रखंड के नवनिर्वाचित ग्रामकचहरी प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को trainig दी गई थी. 




जिले के शेष 14 प्रखंडों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की निर्धारित तिथि इसप्रकार है : 

अकबरपुर - 10, 11 अप्रैल 

कौआकोल - 12, 13 अप्रैल

पकरीबरावां - 17, 18 अप्रैल

रोह - 19, 20 अप्रैल

हिसुआ - 24, 25 अप्रैल

मेसकौर , नरहट - 26, 27 अप्रैल

सिरदला - 28, 29 अप्रैल

काशीचक, गोविंदपुर - 2, 3 मई

नारदीगंज - 4, 5 मई तथा

रजौली - 10, 11 अप्रैल 2023 को प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित है.




No comments