Header Ads

Breaking News

Ex minister: गायत्री देवी के निधन की खबर से Nawada जिलावासियों में शोक की लहर , तीन दशक से ज्यादा समय तक रहीं नवादा की राजनीति का केंद्र बिंदु

 



बिहार प्रदेश कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेत्री सह पूर्व मंत्री तथा करीब तीन दशक तक गोविंदपुर और नवादा की विधायक रहीं 80 वर्षीय गायत्री देवी का पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की अलसुबह निधन हो गया. 

उनका शव नवादा लाया जा रहा है जहां मंगरबिघा घाट पर अंतिम संस्कार होगा. पिछले कई दिनों से वे पटना के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. शुभचिंतक उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआ मांग रहे थे. 

गायत्री देवी जदयू नेता तथा पूर्व विधायक कौशल यादव की मां और पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव की सास हैं. गायत्री देवी के पति युगल किशोर यादव भी बिहार सरकार में मंत्री रहे थे. 

गौरतलब है कि तीन दशक से भी ज्यादा समय तक वे नवादा जिले की राजनीति का केंद्र बनीं रही थी. वे 27 वर्षों तक विधायक, बिहार सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं. सभी जाति, वर्ग, सम्प्रदाय एवं राजनैतिक - सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ उनका गहरा लगाव था. 

गायत्री देवी की गौरवशाली राजनैतिक यात्रा : 

गायत्री देवी का राजनीतिक सफर 1970 से प्रारंभ हुआ. 1969 में उनके पति युगल किशोर सिंह यादव लोकतांत्रिक कांग्रेस के टिकट पर गोविंदपुर विधानसभा से विधायक बने थे. साथ ही, दारोगा राय मंत्रिमंडल में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था. असमय उनका निधन हो गया था. 

पति की मौत के बाद उनकी राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए वे विधानसभा का चुनाव लडीं तथा 1970 में पहली दफा गोविंदपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव जीती. तत्पश्चात 1972 से 1977 तक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर नवादा की विधायक रहीं. पुनः 1980,1985 तथा 1990 अर्थात लगातार 15 साल तक गोविंदपुर से कांग्रेस की विधायक रहीं. 1995 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2000 के चुनाव में राजद के टिकट पर गोविंदपुर विधानसभा से उन्होंने चुनाव जीता. 2005 तक विधायक रहने के बाद उनकी राजनैतिक यात्रा का समापन हुआ.

2005 के चुनाव में पुत्र कौशल यादव जीते और परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया. इस प्रकार 27 साल तक गायत्री देवी एम.एल.ए रहीं. पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के मंत्रिमंडल में वे मंत्री रहीं थीं.उनके निधन से जिले के सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं के बीच शोक व्याप्त है.


पूर्व मंत्री गायत्री देवी के निधन पर माननीय मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना की. राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार.






No comments