अदाणी समूह ने वारिसलीगंज सीमेंट फैक्ट्री के लिए जमीन की राशि बियाडा में जमा की
नवादा जिले के वारिसलीगंज तथा मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में सीमेंट फैक्ट्री के लिए 2300 करोड़ निवेश करेगा अदानी समूह, मिलेगा हजारों लोगों को रोजगार
Bihar बिहार में बड़े स्तर पर निवेश के लिए आगे आए adani group अदाणी समूह ने अपनी सीमेंट फैक्ट्री के लिए Biada बियाडा के पास जमीन की राशि जमा करा दी है. अदाणी समूह दो जगहों पर सीमेंट फैक्ट्री लगा रहा है जिसमें 2300 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है. कुछ माह पहले अदाणी की दोनों Cement factory सीमेंट फैक्ट्री के प्रस्ताव को उद्योग विभाग ने अपनी मंजूरी प्रदान की थी. पहली कंपनी Nawada नवादा जिले के Warisaliganj वारिसलीगंज में और दूसरी कंपनी Muzafferpur मुजफ्फरपुर के Motipur मोतीपुर में लगनी है.
पर्यावरण क्लियरेंस में गया अदाणी समूह :
उद्योग विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोनों जगह सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना के लिए अदाणी समूह ने अपने काम को आगे बढ़ाया है.
सीमेंट फैक्ट्री के लिए पर्यावरण क्लियरेंस और सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट जरूरी होता है. इसके बगैर सीमेंट फैक्ट्री को आरंभ नहीं किया जा सकता.
इन दोनों प्रक्रियाओं के लिए अदाणी समूह ने अपने काम को आगे बढ़ाया है. इन दोनों जगह लगने वाली सीमेंट फैक्ट्री से तीन हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. स्थानीय स्तर पर अकुशल श्रमिकों के लिए बड़े स्तर पर अवसर भी उपलब्ध होंगे.
नवादा में 70 तथा मोतीपुर में 25 एकड़ जमीन मिली है अदाणी को
नवादा में अदाणी समूह को उद्योग विभाग ने 70 एकड़ जमीन उपलब्ध कराया है. वहां अदाणी समूह 1400 करोड़ रुपये निवेश कर रहा है. वारिसलीगंज की जमीन चीनी मिल की जमीन है. चीनी मिल अब बंद हो चुकी है.
वहीं, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना के लिए अदाणी समूह को उद्योग विभाग ने 25 एकड़ जमीन उपलब्ध कराए हैं. यह जमीन भी चीनी मिल की जमीन है. यहां अदाणी द्वारा 900 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.
दोनों जगह की सीमेंट फैक्ट्री ग्राइंडिंग यूनिट होगी
उद्योग विभाग से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोनों जगहों पर लगने वाली अदाणी समूह की फैक्ट्री ग्राइंडिंग यूनिट होगी. Ambuja cement अंबुजा सीमेंट के ब्रांड से सीमेंट का निर्माण किया जाएगा. यह सीमेंट ब्रांड अब अदाणी समूह का है. वारिसलीगंज में लग रही यूनिट से Jharkhand झारखंड को भी आपूर्ति होगी.
अदानी समूह द्वारा बियाडा में राशि जमा किए जाने से बिहार राज्य के नवादा जिले के वारिसलीगंज तथा मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के निर्माण कार्य में गति आएगी. वहीं संशय के बादल के छंट जाने से आम लोगों में विकास के प्रति भरोसा जगा हैं.



No comments