Header Ads

Breaking News

संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने की मटकोरबा छठ घाट की सफाई, स्वच्छ जल तो स्वच्छ मन का दिया संदेश

संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार की सुबह  Amrit Project के स्वच्छ जल, स्वच्छ मन कार्यक्रम के तहत Nawada जिलांतर्गत वारिसलीगंज नगर परिषद के मटकोरबा तालाब की सफाई की गई.

सबसे पहले संत निरंकारी मिशन के सैंकड़ों यूनिफॉर्म में अनुशासित महिला तथा पुरुष कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की. तत्पश्चात हाथ में झाड़ू, बेलचा, कठौती, डंडा आदि लेकर मटकोरबा तालाब की सीढ़ियों पर प्रतिमा विसर्जन के पश्चात फैली गंदगी की सफाई की. 

तालाब के जल में किनारे लगी गंदगी को डंडे से खींचकर उसे बाहर फेंक देने तथा सीढ़ियों की सफाई से छठ घाट की रौनक देखते ही बन रही थी. मिशन के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण श्रद्धा से स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया.

मिशन के सेवा दल क्षेत्रीय संचालक सुनील कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को विश्व भर में फैले संत निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने पूज्य माता जी के आदेश पर तालाब, नदी सहित अन्य जल स्रोतों की सफाई की.

संयोजक विजय कुमार तथा वारिसलीगंज इंचार्ज शम्भु प्रसाद ने कहा कि जब जल स्वच्छ रहेगा तब मन भी स्वच्छ रहेगा. इसलिए पेड़ पौधे लगाने तथा जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संत निरंकारी मिशन द्वारा व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में वारिसलीगंज सत्संग के लेखापाल रामप्रकाश जी, सेवा दल शिक्षक रौशन कुमार, चंद्रभानु जी, गीता जी, वीणा जी, नीतू जी, गौतम जी, किरण कुमारी मेहता, भिखारी जी, गोपाल जी, ज्योति कुमारी, राजकुमार, मीना जी, रणजीत जी, शंकर कुमार, कृष्णा प्रसाद, अजय कुमार राय, मिश्री प्रसाद यादव, उमेश प्रसाद वर्मा, दीपक कुमार, समेत सैंकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.






         Video देखें :

        

                                           - चंद्रमौलि शर्मा.

                             

                                   

            

                             

                                   

No comments