पुलिस ने Adani Cement फैक्ट्री के पास छापेमारी कर 5 Cyber अपराधियों के किया गिरफ्तार, चार लाख पचास हजार नकद, 2 मोटर साइकिल, 4 एंड्रॉयड मोबाइल व 15 फर्जी सीम बरामद
Bihar News : Nawada : नवादा SP अभिनव धीमान के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुरा स्थित Adani Cement फैक्ट्री के दक्षिण दिशा की परती जमीन के पास कार्रवाई करते हुये छापामारी की गई. छापामारी में 5 Cyber अपराधियों को पकड़ा गया है. इनके पास से पॉलिथीन में रखे रूपये, 4 एंड्रोएड मोबाईल, दुसरे राज्य का सीम, एवं 2 मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है.
पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ करने पर पता चला कि ये लोग महिन्द्रा फाइनेन्स, धनी फाइनेन्स एवं अन्य कम्पनियों से लोन देने के नाम पर ग्राहकों से ठगी का काम करते हैं. जिसमें ग्राहक का मोबाईल नंबर, नाम पता आदि के बारे जानकारी अंकित रहता है, उस कस्टमर डाटा में अंकित मोबाईल नंबर पर ये लोग संपर्क कर लोन देने के नाम पर ठगी का काम करते है. उक्त के आलोक में वारिसलीगंज थाना कांड सं. -530/25, तिथि:- 15.10.25, धारा:-303(2)/ 318 (2)/ 318(4)/ 336(2)/ 338/ 340 (2)/ 61(2) भा०न्या०सं० एवं 66/66वी/ 66सी/ 66डी आई0टी0 एक्ट एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
1. पु०नि० पंकज कुमार सैनी, थानाध्यक्ष वारिसलीगंज थाना
2. पु०अ०नि० अखिलेश्वर सिंह, वारिसलीगंज थाना.
3. पु०अ०नि० सूर्यवंश सिंह, वारिसलीगंज थाना.
4. पु०स०अ०नि० उपेन्द्र पासवान, वारिसलीगंज थाना.
5. पु०स०अ०नि० पप्पू कुमार, वारिसलीगंज थाना.
6. सी०/946 अनुज कुमार, वारिसलीगंज थाना.
7. सी o/662 चंदन कुमार, बरिसलीगंज थाना.
8. CRPF 233 बटालियन.
Video देखें :
- चंद्रमौलि शर्मा / संतोष कुमार.
पुलिस ने Adani Cement फैक्ट्री के पास छापेमारी कर 5 Cyber अपराधियों के किया गिरफ्तार, चार लाख पचास हजार नकद, 2 मोटर साइकिल, 4 एंड्रॉयड मोबाइल व 15 फर्जी सीम बरामद
Reviewed by News today 365
on
October 16, 2025
Rating: 5
No comments