Header Ads

Breaking News

Shehnaaz Gill on Marriage: शहनाज गिल ने पहली बार शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अब इन सब चीजों पर यकीन नहीं


शहनाज गिल ने जब से अपना शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' शुरू किया है, तबसे यह लगातार चर्चा में है। शहनाज अपने इस शो में अब तक शाहिद कपूर से लेकर विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना तक को बुला चुकी हैं। हाल ही उन्होंने भुवन बाम को शो में बुलाया। शहनाज ने भुवन से न सिर्फ उनकी पर्सनल लाइफ और करियर को लेकर मजेदार सवाल पूछे, बल्कि शादी और अपने फ्यूचर को लेकर भी बात की। शहनाज ने कहा कि अब उन्हें शादी जैसी चीजों में विश्वास नहीं और वह सिर्फ इसलिए कमा रही हैं ताकि भविष्य में किसी के सामने पैसों के लिए हाथ न फैलाना पड़े।

Shehnaaz Gill कभी सिद्धार्थ शुक्ला को बहुत पसंद करती थीं। दोनों की पहली मुलाकात और फिर गहरी दोस्ती 'बिग बॉस 13' में हुई। शो में ही शहनाज ने कई बार कह दिया था कि वह सिद्धार्थ को पसंद करती हैं और उनके साथ घर बसाना चाहती हैं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सिद्धार्थ शुक्ला की 2 सितंबर 2021 को मौत हो गई। उसके बाद शहनाज बुरी तरह टूट गई थीं और बात करना तक बंद कर दिया था। लेकिन बाद में शहनाज गिल ने खुद को संभाला और अब वह काम पर फोकस कर रही हैं।


No comments