Jharkhand News : Ranchi : झारखंड प्रदेश के कोडरमा जिला अंतर्गत सतगावां प्रखंड के कटैया ग्राम निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सिंह तथा सेवा निवृत शिक्षक सदानंद शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विजय यादव द्वारा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन के निर्देश पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को भाजपा द्वारा उनके घर पर जाकर सम्मानित किया जा रहा है. इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद के मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह एवं भाजपा के गणमान्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को मूर्त रूप दिया गया.
कटैया पंचायत वासियों का कहना है कि सुरेश सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल विशनपुर में प्राप्त की तथा स्नातक की शिक्षा पूर्ण की. श्री सिंह एक समर्पित समाजसेवी हैं, जिन्होंने अपना जीवन मानव सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया है. सुरेश सिंह तथा सदानंद मित्र भी हैं. झारखंड सरकार की तत्कालीन मंत्री नीरा यादव भी सुरेश सिंह को सम्मानित करने उनके घर पर आ चुके हैं.
शारीरिक एवं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करने के बावजूद श्री सिंह ने कभी अपने कदम पीछे नहीं हटाए. उन्होंने अपने संघर्ष को अपनी शक्ति बनाया और सदैव गरीब, असहाय, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तन, मन और धन से तत्पर रहे. उनकी सेवा भावना इस बात का उदाहरण है कि सच्चा समाजसेवी परिस्थितियों का नहीं, बल्कि अपने संकल्प का परिचय देता है.
बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित क्षेत्र में रहते हुए भी उन्होंने अपनी पहचान किसी पद या प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि अपनी निस्वार्थ सामाजिक कार्यों से बनाई है. दोनों राज्यों के अनेक लोग उन्हें सेवा, संवेदनशीलता और मानवता के प्रतीक के रूप में जानते हैं. उनका जीवन इस बात का संदेश देता है कि समाज की सेवा ही सबसे बड़ी सफलता है.
सुरेश सिंह का व्यक्तित्व आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है. वे यह सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियाँ भी उस व्यक्ति का रास्ता नहीं रोक सकतीं, जिसके भीतर समाज के प्रति समर्पण और मानवता की सच्ची भावना हो.
उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान, निःस्वार्थ मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उनके अतुलनीय दायित्वबोध के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है. “सेवा ही संस्कार है, मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है."
- चंद्रमौलि शर्मा.
समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुरेश सिंह एवं सदानंद शर्मा को BJP ने किया सम्मानित
Reviewed by News today 365
on
July 06, 2026
Rating: 5
No comments