Header Ads

Breaking News

Gayatri mahayagya: वारिसलीगंज जिप मैदान में शुक्रवार से 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का पांच दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ , शांतिकुंज हरिद्वार से आयी है साधकों , कलाकारों एवं विद्वानों की टोली

 


भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2080 तथा वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर नवादा जिला के वारिसलीगंज जिलापरिषद डाकबंगला मैदान में शुक्रवार से शांति कुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का पांच दिवसीय कार्यक्रम कलशयात्रा से प्रारंभ हो गया. 

24 मार्च की सुबह फूलों से सजे रथ पर विराजमान वेदमाता गायत्री , पूज्य पं. श्रीराम शर्मा आचार्य तथा वंदनीया माताजी की प्रतिमा के साथ  ढोल-बाजे पर झूमते , नारे लगाते पीले परिधान में हजारों श्रद्धालु माथे पर आम्रपत्र युक्त कलश लेकर सूर्यमंदिर तालाब पहुंचे. तालाब से कलश में जल भरकर श्रद्धालुओं ने नगर ने भव्य कलश यात्रा निकाली.

 तत्पश्चात कलश को महायज्ञ स्थल पर पहुंच कर रखा गया. प्रसाद वितरण के बाद प्रथम सत्र के कार्यक्रम का समापन हो गया. पुनः संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा , प्रवचन एवं संगीत कार्यक्रम हुआ. शांतिकुंज हरिद्वार से पधारीं डॉ. अर्चना मिश्रा , युग गायक श्री नरेन्द्र मिश्रा तथा 12 वर्षीय तबला वादक सक्षम मिश्रा के गायन , वादन और प्रवचन की रसधारा में उपस्थित लोग गोते लगाते रहे. 

25 मार्च शनिवार को प्रातः 5 से 6 बजे तक योग व्यायाम , 7 से 12 बजे तक हवन का कार्यक्रम , संध्या 5 बजे से 9 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा , प्रवचन , संगीत एवं भजन का कार्यक्रम है. 26 मार्च रविवार को प्रातः 5 से 6 बजे तक योग व्यायाम , 7 से 12 बजे तक यज्ञ संस्कार , संगीत एवं प्रवचन का कार्यक्रम है. 27 मार्च सोमवार को प्रातः 5 से 6 बजे तक योग-व्ययाम ,7 से 12 बजे तक विभिन्न प्रकार के संस्कार , प्रवचन एव संगीत ,संध्या 5 से 9 बजे तक प्रवचन , संगीत , प्रज्ञा पुराण कथा एवं दीपयज्ञ कार्यक्रम है. 28 मार्च मंगलवार को प्रातः 5 से 6 बजे तक योग व्यायाम , 7 से 12 बजे तक यज्ञ एवं विभिन्न प्रकार के संस्कार तथा विदाई कार्यक्रम है. 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य लोगों केअलावा बहन शत्रुपा देवी , मीरा देवी , कविता देवी , बिंदु देवी , प्रतिमा सिन्हा , सुनैना देवी , गायत्री शरण , आशा देवी , शारदा देवी , गीता देवी , भाई विवेक कुमार , शम्भू शरण , निरंजन कुमार , सत्येन्द्र कुमार  काफी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. 

यज्ञ स्थल से वारिसलीगंज बाजार के मेन रोड में काफी दूर तक लाउडस्पीकर लगाए गए हैं. पूजा से संबंधित सामानों की बिक्री के लिए एक स्टॉल भी लगाया गया है. मैदान में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के साधन उपलब्ध हैं. समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया है.



















No comments