Header Ads

Breaking News

मेजर को JD(U) के प्रदेश महासचिव की तीसरी बार कमान सौंपे जाने से पार्टी एवं महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

 


बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव की तीसरी बार कमान मेजर इकबाल हैदर खान को सौंपी गई है. प्रदेश महासचिव पद पर इनके मनोनयन से नवादा जिला के जद (यू) कार्यकर्ताओं में काफी प्रसन्नता व्याप्त है।

 नवादा के फखरुद्दीन अली उर्फ चामो, नेजाम खान, तन्ने पठान, फैज असदुल आरफीन, प्रो.हाजिक खान, मौलाना अबु सालेह नदवी, आफताब खान अंजुम, के.के चौधरी, ललन चौहान, पंकज सिंह, डॉ.संबिल खान, सच्चिदानंद सिंह समेत जिलाभर के जदयू एवं महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उनके महासचिव बनने से संगठन एवं महागठबंधन को मजबूती मिलेगी। 

श्री मेजर के साथ-साथ इनलोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है।

















No comments