Inter state crime news: बाईक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, पांच अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार तीन मोबाईल समेत चार बाइक बरामद
नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव के निकट सात दिनों पूर्व हथियार के बल पर हुई बाइक लूट की घटना के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने बाइक चोरो के एक बड़े गिरोह का उद्भेदन किया है।
इस संबंध में शनिवार को वारिसलीगंज थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा जिले के विभिन्न गांव में छापेमारी कर बाइक चोरी में लिप्त पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
लूटी गयी सामान की हुई बरामदगी.
इनलोगों के पास से विभिन्न स्थानों से लूट की 4 बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस क्रम में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी तथा थानाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बाइक चोरी की घटना रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में जिला सूचना इकाई के द्वारा मिली सूचना के आधार पर नेमदारगंज एवं कादिरगंज ओपी सहित वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी की गई।
काई जगहों के अपराधी हैं शामिल.
बताया गया कि सबसे पहले कादिरगंज थाना क्षेत्र आंती ग्रामीण जितेंद्र मिस्त्री के पुत्र विकास कुमार को चोरी के एक केटीएम बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। बाद में उसकी निशानदेही पर कादिरगंज थाना क्षेत्र के ही पौरा ग्रामीण उमेश राम के पुत्र जैकी उर्फ लूंदी, आंती ग्रामीण शैलेंद्र तांती के पुत्र मिथुन कुमार तथा रोह थाना के हरला ग्रामीण अशोक प्रसाद के पुत्र नीतीश कुमार और वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर पंचायत की मुरारबीघा ग्रामीण उमेश यादव के पुत्र विकास कुमार को एक एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।
लगातार होती रही है बाइक लूट की घटनाएं.
बता दें कि सात दिनों पूर्व गोपालपुर गांव के निकट तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर एक अपाची बाइक लूट कर भाग निकला था। जिसके उद्भेदन के लिए बाइक चोरों के विरुद्ध पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है जो अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, स्थानीय पुलिस नियमित रूप से बाइक जांच कर रही है।
बिहार-झारखंड से चोरी की गई बरामद बाइक.
नवादा के विभिन्न थाना क्षेत्र के रहने वाले गिरफ्तार बाइक चोरों के द्वारा बिहार सहित झारखंड से बाइक चोरी की जाती थी। इन चोरों से बरामद केटीएम मोटरसाइकिल गया जिला के करीमगंज थाना क्षेत्र के सिविल लाइन क्षेत्र का निकला है।
इसी प्रकार अपाचे मोटरसाइकिल लखीसराय जिला के कवैया गांव के एक व्यक्ति का है जिसके द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जबकि तीसरा बाइक पटना जिला के कंकड़बाग का है। पुलिस द्वारा बताया गया कि एक बरामद बाइक की जांच चल रही है। वह बाइक झारखंड का होने का प्रमाण मिला है। पुलिस की इस कार्रवाई की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
















No comments