सावरकर के पोते ने कहा माफी मांगे राहुल गांधी नहीं तो करेंगे FIR, Maharashtra में आया सियासी भूचाल, उद्धव तोड़ेंगे Congress से गठबंधन
स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी के उन बयानों की आलोचना की है, जिनमें रंजीत के मुताबिक सावरकर का अपमान हुआ है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बार-बार सावरकर के अपमान किए जाने रंजीत आहत हैं और उन्होंने खुलकर इस विषय में अपनी बात रखी है. उन्होंने यह भी कहा कि वह राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे.
पहले भी राहुल कर चुके हैं अपमान: रंजीत सावरकर
रंजीत सावरकर ने मंगलवार को एक विशेष बातचीत में कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी या कांग्रेस पार्टी ने वीर सावरकर का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह माफी मांगने के बजाय इस बात को दोहरा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से भी कहा था कि वह अपने गठबंधन में सहयोगी दल (कांग्रेस) विशेषतौर पर राहुल गांधी से सावरकर का अपमान करने के लिए माफी मांगने के लिए कहें, नहीं तो गठबंधन तोड़ देंगे। उद्धव ठाकरे जब सीएम थे, तब भी मैंने कांग्रेस के मुखपत्र ने सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया
अदालत के माध्यम से निकले समस्या का हल
रंजीत सावरकर ने कहा कि मैं पहले भी दादर थाने में राहुल गांधी के खिलाफ दो शिकायत दर्ज करा चुका हूं. 5 साल पहले उन्होंने सावरकर को देशद्रोही कहा था, उस पर कोर्ट ने थानेदार को राहुल गांधी को नोटिस भेजने को कहा था. मैं उसका पालन कर रहा हूं. दूसरा मामला भारत जोड़ो यात्रा में सावरकर के खिलाफ उनके बयानों के बाद था. मैं इस बार भी इस मामले में शिकायत करूंगा. उन्होंने कहा कि अगर हमें इस मुद्दे को सुलझाना है तो जरूरी है, हम इस मुद्दे का हल अदालत के माध्यम से करें, ताकि सावरकर का नाम बारबार बदनाम न हो. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक तौर पर इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि सावरकर ने पहले ब्रिटिश राज में माफी मांगी थी.
राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में लिया था सावरकर का नाम
बता दें कि लोकसभा से अपनी सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता की थी. इस दौरान राहुल भाजपा पर जमकर बरसे थे. सवाल-जवाब के दौर में जब ये पूछा गया कि माफी मांगने की बात पर आप क्या सोचते हैं तो राहुल गांधी ने कहा कि 'मैं सावरकर नहीं हूं, मेरा नाम गांधी है.' सूरत सेशंस कोर्ट ने मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को दोषी ठहराया है और सजा के तौर पर दो साल की जेल की सजा भी सुनाई थी. हालांकि राहुल गांधी को तुरंत बेल भी मिल गई. इसके बाद अगले दिन लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करके राहुल गांघी सदस्यता भी रद्द कर दी. अब वह पूर्व सांसद हो गए हैं.


















No comments