Header Ads

Breaking News

Nawada में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में भाजपा ने झोंकी अपनी ताकत

 नेता औऱ कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 2 अप्रैल को हिसुआ इंटर स्कूल आने का दे रहे हैं न्यौता:


Central Home & Co-operative minister श्री Amit Shah के नवादा जिला के इंटर विद्यालय हिसुआ के मैदान में 2 अप्रैल रविवार को होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। श्री शाह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा नवादा लोकसभा के प्रमुख कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक कर 2024 के लोक सभा चुनाव के संबंध में गहन विचार- विमर्श करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्त्ता लगातार गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इससे इतर, पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता भी योजनाबद्ध ढंग से लगातार गांवों में जाकर लोगों को जनसभा में आने का निवेदन कर रहे हैं।



नवादा से सिविल सर्जन पद से सेवानिवृत्त होकर भाजपा का हाल फिलहाल दामन थामने वाले प्रख्यात चिकित्सक विमल प्रसाद सिंह जिले के अलावा बरबीघा विधान सभा क्षेत्र के गांवों में अपने समर्थकों के साथ व्यापक जन सम्पर्क अभियान चला रहे हैं। वे श्री अमित शाह के जनसभा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ का दावा कर रहे हैं।

वारिसलीगंज की विधायक श्रीमती अरुणा देवी, पूर्व विधायक अनिल सिंह , पूर्व विधायक कन्हैया कुमार, नवीन केसरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता , पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, प्रो. विजय कुमार सिन्हा, विनय कुमार , राजेन्द्र सिंह , वीरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, रवि गुप्ता आदि दलबल के साथ केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए रात-दिन गांव-गांव संपर्क कर तैयारी का जायजा ले रहे हैं। गठित सभी समितियों के सदस्य अपने-अपने स्तर से दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इंटर स्कूल हिसुआ के मैदान में मंच निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। सभास्थल के साथ ही हिसुआ नगर में साफ सफाई के लिए नगर परिषद कार्यालय को सक्रिय है।



गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लिया सभा स्थल का दूसरी बार जायजा

 केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय 27 मार्च को दूसरी बार हिसुआ आये जहां उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। 26 मार्च को प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और बिहार भाजपा के सह प्रभारी हरीश द्ववेदी भी हिसुआ पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। 18 मार्च को नित्यानंद राय हिसुआ पहुंचे थे। उन्होंने ही इंटर स्कूल हिसुआ में जनसभा होने का औपचारिक ऐलान किया था। 31 मार्च को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भी कार्यक्रम होने की संभावना  है। जिलाध्यक्ष श्री मेहता ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर जिले के आम लोगों में काफी उत्साह है, सभा में भीड़ पूर्व के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करेगा।

कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

एसपी अम्ब्रीष राहुल हिसुआ पहुंचकर सभा स्थल के साथ ही हर उस स्थान और रास्ते का निरीक्षण किया, जहां से अमित शाह को गुजरना है। हेलीपैड निर्माण स्थल का भी उन्होंने जायजा लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों में अमित शाह को नजदीक से देखने और भाषण सुनने को लेकर काफी उत्साह है।

















No comments