Header Ads

Breaking News

21 साइबर अपराधियों को वारिसलीगंज के आजमपुर मामा बगीचा से पुलिस ने ठगी के अनेक सामानों के साथ किया गया गिरफ्तार

 


Nawada जिले के Warisaliganj थाना क्षेत्र अंतर्गत आजमपुर गांव के मामा बगीचा में गुरुवार को पुलिस ने घेराबंदी कर  छापेमारी करते हुए Cyber crime में लिप्त 21 लोगों को 10 android मोबाइल, Key पैड तथा Custmer data नोटबुक जैसे ठगी के काम मे आनेवाले कई सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस प्रशासन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आजमपुर स्थित मामा बगीचा में कुछ साइबर अपराधकर्मी आम जनता एवं भोलेभाले लोगों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर ठगी कर रहे हैं. 

वारिसलीगंज पुलिस तथा जिला आसूचना इकाई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आजमपुर के मामा बगीचा की घेराबंदी कर ठगी के सामानों के साथ निम्न 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया :

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण:

1. विकास कुमार पे०-सुबोध सिंह,

2. रंजय कुमार, पे० महेन्द्र सिंह,

3. कुणाल कुमार पे०- स्व० सुरेश सिंह,

4.रंजीत कुमार पे०- अरुण सिंह,

5. रौशन कुमार पे०- सुबोध सिंह,

6. दिलीप कुमार पे०- स्नेही सिंह,

7. शुभम कुमार, पे०- रामचरित्र सिंह,

8. रोहित कुमार पे० श्रीकान्त सिंह,

9. मिन्दु कुमार पे०- धर्मेन्द्र सिंह,

10. अभिषेक कुमार पे०-देवनारायण सिंह,

11. राजेश राम पे० आशीष राम,

12. गोपाल कुमार, पे० - सियाराम सिंह,

13. पंकज सिंह, पे०- स्व० रामजी सिंह,

14. संतोष कुमार पे०- प्रभात सिंह,

15. पिन्टु कुमार पे० धर्मेन्द्र सिंह,

16. मोनु कुमार पे० - आनन्दी सिंह,

17. कन्हैया कुमार पे० - देवनारायण सिंह,

18. सिन्दु कुमार पे० धर्मेन्द्र सिंह,

19. गोपाल सिंह, पे० युगेश्वर सिंह,

20. गोरेलाल कुमार पे० - जुगेश्वर सिंह

21. अकाश कुमार, पे०- रामनन्दन सिंह,

सभी अपराधी ग्राम- आजमपुर थाना- वारिसलीगंज, जिला- नवादा के हैं.

बरामद सामान इसप्रकार हैं :

1. एण्ड्रायड मोबाईल - 10,

2. की-पैड मोबाईल- 11

3. नोटबुक - 04

4. कस्टमर डाटा- 256 page 

साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़े हुए हैं कि गिरफ्तारी के बाद कुछ दिनों तक जेल में रहकर फिर से वे लोग पुराने ठगी के धंधे में लौट आते हैं. 



Cyber crime के खिलाफ जबतक कोई ठोस नीति नहीं बनती है तबतक यह नासूर की तरह पूरे क्षेत्र को प्रभावित किये हुए है. ठगी की अकूत संपत्ति को जब्त कर सरकार जबतक कठोर कार्रवाई नहीं करेगी तबतक भोली भाली जनता की मिहनत की कमाई को ठग लूटते रहेंगे.






No comments