Header Ads

Breaking News

"शहीद अतीक अहमद अमर रहे, मोदी-योगी मुर्दाबाद" पटना जंक्शन स्थित जामा मस्जिद के बाहर जुम्मे की नमाज के बाद लगे नारे, चढ़ा सियासी पारा

 पटना के जामा मस्जिद के बाहर शुक्रवार जुमे नमाज के बाद Atik Ahmed के समर्थन में नारेबाजी की गई है।


 Jama Masjid Patna:


यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद की हत्या के बाद उसके लिए कुछ लोगों का प्यार उमड़ रहा है. कांग्रेस के एक नेता के अतीक की कब्र पर आंसू बहाने और अतीक को शहीद का दर्जा देने की मांग करने के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में अतीक अहमद अमर रहे के नारे लगाए गए हैं.

 बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज़ अदा करने के बाद रईस अंसारी (रईस गजनबी) नाम के शख्स ने नारेबाज़ी की है।

जामा मस्जिद पास हुई नारेबाज़ी,लोगों ने लगाए अतीक अहमद अमर रहे के नारे


स्थानीय लोगों ने बताया कि रईस अंसार की दुकान पटना जंक्शन के पास ही है। रईस अंसारी ने अतीक अहमद और अशरफ अहमद के लिए दुआ मांगी है कि अल्लाह उनकी शहादत को कबूल फरमाएं।

Video देखें:


रईस का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्लानिंग के साथ अतीक और अशरफ को मरवाया है।रोजा के दिन में अपराधियों के जरिए उन्हें मरवाया है। अतीक अहमद शहीद हुए हैं और पूरी दुनिया की नजर में वो शहीद हैं।




आपको बता दें कि 15 अप्रैल की रात में अतीक अहमद और अशरफ अहमद को मेडिकल चेक अप के लिए लाया गया था। पत्रकार चलते-चलते उनसे सवाल कर रहे थे, इसी दौरान तीन हमलावरों ने पुलिस की सुरक्षा में ही अतीक औऱ अशरफ की हत्या कर दी।



मीडियाकर्मी बनकर आए हमलावरों के हमले में दोनो भाई की मौके पर ही मौत हो गई। अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी नाम के युवक ने इन पर हमला किया था। हत्या के बाद तीनों बदमाशों ने सरेंडर भी कर दिया था।






No comments