विवेकानंद पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर परमानंद प्रसाद राजू ने शहीद चंदन के घर पहुंचकर दिया ₹ 25,000 का चेक, विद्यालय में परिवार के एक सदस्य की नौकरी तथा सभी बच्चों की निःशुल्क पढ़ाई का दिया भरोसा
देश की बलिवेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले Nawada जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के नारोमुरार गांव निवासी शहीद चंदन कुमार के घर रविवार को अपने सहकर्मियों के साथ वारिसलीगंज-नवादा मुख्य मार्ग पर स्थित अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों के लिए मशहूर CBSE based 10+2 Vivekanand Public School के Director परमानंद प्रसाद ' राजू' पहेंचे.
श्री राजू शहीद चंदन के परिवार से जाकर मिले और उनके पिता मौलेश्वर सिंह को ₹ 25000 का चेक प्रदान किया. उन्होंने अपने स्कूल में परिवार के एक सदस्य को नौकरी तथा घर के सभी बच्चों को विवेकानंद पब्लिक स्कूल में निःशुल्क पढ़ाई की घोषणा की.
जिस वक्त परमानंद शहीद चंदन के घर पहुंचे, उस समय वहां का वातावरण गमगीन हो गया था. किसी के पास कुछ कहने को शब्द नहीं थे. श्री परमानंद ने दुख की इस घड़ी में हर समय उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया.
मौके पर सोशल एक्टिविस्ट पियूष प्रेम सिंह, चुन्नू सर, सतीश सर, हरे राम सर, सत्यम सर सहित कई अन्य शिक्षक तथा ग्रामीण मौजूद थे.


No comments