रग्बी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरती को मिली दारोगा की नौकरी, परिजनों समेत जिलेवासियों में काफी प्रसन्नता, बधाईयों का लगा तांता
Nawada जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के पटेल नगर निवासी संजय कुमार की पुत्री आरती कुमारी को "मेडल लाओ नौकरी पाओ" के तहत दारोगा का पद दिया गया है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में पटना में समारोह पूर्वक आरती को दारोगा की नियुक्ति पत्र दी गई.
आरती रग्बी खेल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है. उन्होंने कई पदक प्राप्त कर देश का मान बढ़ाया है. आरती की सफलता पर वारिसलीगंज, पकरीबरावां, काशीचक समेत जिलावासी काफी खुश हैं.
खेल कोटे से आरती के दारोगा की नौकरी पाने से खेल कूद के प्रति लड़कियों का रुझान बढ़ेगा, ऐसा लोगों का मानना है.
क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों, खेल प्रेमियों तथा सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने आरती को सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. साथ ही, लोग आरती के माता पिता को भी बधाई देना नहीं भूल रहे है.


No comments