अधिवक्ताओं ने दी स्थानांतरित न्यायाधीश की समारोह पूर्वक विदाई
Nawada Civil Court के ADJ- 1 सुशील कुमार के स्थानांतरण के बाद जिला अधिवक्ता संघ ने समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी.
नवादा व्यवहार न्यायालय में बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा तथा महासचिव संत शरण शर्मा ने बुके और शॉल देकर उन्हें सम्मानित किया.अधिवक्ताओं ने उनके कार्यकाल में किए गये कार्य की जमकर प्रशंसा की.
इस अवसर पर अधिवक्ता गौरी शंकर प्रसाद सिंह, श्री कृष्ण पाण्डेय, अजित कुमार, संजय प्रियदर्शी, के. के. चौधरी, मनोज कुमार, अखिलेश नारायण, कुमार चन्दन, करण सक्सेना, उदय सिंह,
सनत कुमार देव, सकलदेव यादव, तबस्सुम मेहर, रामाश्रय सिंह, मोहम्मद साजिद खान, रीना कुमारी, नीलम प्रवीण, अरुण कुमार आदि ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया.
विदाई समारोह में अधिवक्ताओं के अलावा जिला जज पुरूषोत्तम मिश्रा सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन रोहित सिन्हा ने किया.


No comments