Header Ads

Breaking News

आपकी संपत्ति पर कांग्रेस मारना चाहती है पंजा, मां बहनों की मंगलसूत्र पर भी है टेढ़ी नजर - अनिल मेहता


Nawada BJP कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि कांग्रेस और उसके गठबंधन की नज़र अब जनता की कमाई और संपत्ति पर है. 60 के दशक से कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया और हम वर्षों से इसके ख़िलाफ़ लड़ रहे थे. 

2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का एजेंडा देश में सेट किया जिसके बाद कांग्रेस लगातार पराजित हो रही है और अब कांग्रेस फिर से एक बार तुष्टिकरण के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है.

श्री मेहता ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नज़र अब आपकी कमाई पर है, आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है. किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, किसके पास कितना धन है, किसके पास कितने मकान है, कांग्रेस सरकार उसकी जाँच कराएगी..यह जो संपत्ति है, उनको सरकार अपने क़ब्ज़े में लेकर सभी को बाँट देगी.

हमारी माता बहनों के पास सोना होता है जिसको हम पवित्र मानते हैं अब इनकी नज़र इस पर भी है. माता बहनों का सोना चुराने के लिए सर्वे करना चाहती है, माताओं- बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा.

इन परिवारवादी लोगों ने देश को लूटकर अपना इतना साम्राज्य बना लिया है कि देश को कुछ नहीं दिया है. जनता के धन को लूटना, देश को लूटना हीं कांग्रेस अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझती है. नौकरी पेशा वाले लोगों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए जो एफ़डी करवायी है, कांग्रेस वाले उसकी भी जाँच कराने की बात कर रहे हैं. 

अनिल मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सही कहा है. यही कांग्रेस की नीति है और उनके घोषणापत्र का हिडन एजेंडा है. कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है की देश में बहुसंख्यकवाद की कोई जगह नहीं है. घोषणापत्र में यह कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जायेगा कि बैंक बिना किसी भेदभाव के अल्पसंख्यक को संस्थागत श्रण प्रदान करें.

5 अप्रैल को घोषणापत्र जारी करते समय राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुस्तान में 50% आबादी पिछड़े वर्ग की है, 15% आबादी दलितों की है, 8% आबादी आदिवासियों की है, 15% आबादी माइनॉरिटी की है और 5% आबादी जनरल कास्ट की है. अगर आप इनको मिला दें तो 90% से ज़्यादा आबादी इन लोगों की बनती है. मगर आप अगर हिंदुस्तान की संस्थाओं को देखो, इंस्टीटूशन को देखो, बड़ी बड़ी कंपनी को देखो तो इनमें से आपको कोई भी उन कंपनी, उन संस्थानों में नहीं दिखायी देता.

इसलिए कांग्रेस ने वादा किया है कि जैसे हीं हमारी सरकार आएगी, जाति जनगणना को कांग्रेस पूरे देश में इंप्लीमेंट करेगी. राहुल गांधी ने कहा कि देश का एक्सरे कर देंगे, दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. कौन से वर्ग के हाथ में देश का धन है, यह पता लगायेंगे और इस ऐतिहासिक कदम के बाद हम क्रांतिकारी काम शुरू करेंगे. कांग्रेस का ये एजेंडा भले हीं 5 अप्रैल को सामने आया, लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस इसकी पटकथा लिख चुकी थी.

अनिल मेहता ने कहा कि क्या होगा अगर राहुल गांधी जाति जनगणना के बाद जमीनो और आवास योजना के मकानों को एक धर्म के लोगों से दूसरे धर्म के लोगों में या जाति से दूसरे में स्थानांतरित करना शुरू कर दें? विभाजन याद है, जब धार्मिक आधार पर विभाजन के कारण लोगों को सब कुछ छोड़कर भागना पड़ा था ? राहुल गांधी जाति के आधार पर ऐसा चाहते हैं.

प्रेस वार्ता में उपस्थित युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि मुसलमानों का देश के संसाधनों पर पहला हक़ वाला मनमोहन सिंह का बयान अचानक नहीं आया था. इसी दौरान कोशिश हो रही थी की शिड्यूल्ड कास्ट की लिस्ट में मुसलमानों को भी घुसाया जाये. मुसलमानों को सरकारी नौकरियों में अलग से 15% आरक्षण दिया जाये, ओबीसी आरक्षण को धर्म के आधार पर बाँट कर मुसलमानों को 6% अलग दिया जाये. धर्म परिवर्तन करने पर भी एससी का दर्जा सुरक्षित रहे.

मुसलमानों को संसाधनों पर पहला हक़ देना सिर्फ़ बयान नहीं था. इसकी प्रक्रिया बहुत पहले से चल रही थी. रिटायर्ड चीफ जस्टिस और कांग्रेस नेता सांसद रंगनाथ मिश्रा इसी दौरान अपनी रिपोर्ट में लिख रहे थे की मुसलमानों में भी जाति है, इसलिए उनमें भी SC माना जाये और एससी लिस्ट में उनको भी आरक्षण दिया जाये.

मनमोहन सिंह के बयान से ठीक एक महीने पहले सच्चर कमेटी की रिपोर्ट आयी थी, जिसने ये ग़लतबयानी की थी कि मुसलमानों की हालत दलितों से भी ख़राब है. कांग्रेस की मंशा ख़तरनाक और विभाजनकारी है. कांग्रेस भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने पर तुली हुई है.

प्रेस वार्ता में ज़िला उपाध्यक्ष विनोद कुमार भोली, अरविंद गुप्ता, ज़िला कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह विशु, नवादा नगर अध्यक्ष रौशन कुमार आर्य आदि उपस्थित थे.

                                     - चंद्रमौलि शर्मा.

                                            

No comments