Header Ads

Breaking News

कलश यात्रा के साथ ही नौ दिवसीय श्रीसीताराम महायज्ञ प्रारंभ, 3 मई तक भक्ति की अमृतधारा में गोता लगाएंगे भक्तगण


Nawada जिले के नरहट प्रखंड के राजा बिगहा गांव में आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ के लिए गाजे-बाजे के साथ बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कुमारी कन्या तथा महिलाएं जय श्रीराम, जय जय श्रीराम का नारा लगाते कड़ी धूप में  करीब तीन-चार किलोमीटर पैदल चलकर इब्राहिमपुर गांव के समीप धनार्जय नदी से जलभरी की.

यज्ञ में पधारे विद्वान ब्राह्मणों द्वारा कलश की विधिवत पूजा अर्चना की गई. जलभरी के बाद कलश को श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का नारा बुलंद करते हुए यज्ञवेदी स्थल पर स्थापित किया. कलश यात्रा के साथ राजा बिगहा गांव में 9 दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ प्रारम्भ हो गया. 

इस यज्ञ में 108 कुंड बनाया गया है, जहां मुख्य यजमान अनिल सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी पुष्पा देवी समेत 108 यजमान पूजा अर्चना करेंगे. यज्ञ को लेकर आसपास के गांवों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. कड़ी धूप में भी कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. भीषण गर्मी को देखते हुए रास्ते में पड़ने वाले गांव के लोग जगह-जगह पर पेयजल की सेवा दे रहे थे. भीषण गर्मी पर आस्था भारी दिख रहा था.

कथा ब्यास देवी चित्रलेखा जी के आगमन से लोगों में उत्साह :

यज्ञाचार्य झुनकी पीठाधीश्वर स्वामी श्री करुनानिधान शरण जी महाराज ( सिद्धपीठ सियाराम किला झुनकी घाट श्री धाम अयोध्या जी, उत्तर प्रदेश) की देख रेख में यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

यज्ञ में संगीतमय श्रीराम कथा वाचक डॉ. स्वामी प्रभंजनानंद शरण जी महाराज का संगीतमय कथा प्रवचन होगा. प्रसिद्ध कथा ब्यास देवी चित्रलेखा जी का भी इस यज्ञ में आगमन होने से लोगों में काफी उत्साह है. आस पास के लोग इस यज्ञ को लेकर काफी उत्साहित हैं.

यज्ञ में वृंदावन के प्रसिद्ध रासलीला कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीला का होगा मंचन :

आयोजनकर्ता ने बताया कि भव्य और विशाल यज्ञ वेदी के साथ-साथ श्रद्धालुओं को बैठने के लिए पंडाल आदि की सुंदर व्यवस्था की गई है. यज्ञ में आये श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए यज्ञ समिति के लोग पूरी तैयारी कर रहे हैं. दूर तक लाईंटिंग से जगमग कर रहा है. भीड़ काफी बढ़ते गई है, इसके लिए कमिटी के लोगों द्वारा यज्ञ में आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी की जगह-जगह व्यवस्था की गई है.

No comments