आधुनिक मशीनों से सुसज्जित अशोका डेंटल केयर का हुआ भव्य उद्घाटन, दांत संबंधी रोगों का होगा तुरंत निदान
Nawada जिले के वारिसलीगंज बाजार के मेन रोड गौरक्षणी मोड़ स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के भूतल पर गुरुवार को अशोका डेंटल केयर का भव्य उद्घाटन किया गया. नवादा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विमल कुमार सिंह, स्थानीय विधायक श्रीमति अरुणा देवी एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक डॉ. गोविन्द जी तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया.
इस अवसर पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष शंभू शरण एवं अपसढ़ पंचायत के मुखिया राजकुमार सिंह आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति में अतिथियों ने कहा की बदलते परिवेश में स्वास्थ्य सेवाओं में डेंटल समस्याओं के निदान के लिए यह क्लिनिक क्षेत्रवासियों के लिए बहुत उपयोगी होगा.
डेंटल चिकित्सक डॉ. रौशन दीप ने कहा कि अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित इस क्लिनिक में दाँत से सबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज जैसे माइनर डेंटल सर्जरी, दाँत सौन्दरीयकरण, स्माइल डिजाइन, सर्वोतम गुणवत्ता बाले इम्प्लांट, स्पोर्ट फिक्स दाँत, अल्ट्रासॉनिक मशीनों द्वारा दांतो की सफाई, आरबीजी डिजिटल एक्सरे, सिंगल सिटिंग आर सिटी सी, सिरामिक कैप एंड ब्रिज आदि की सफल चिकित्सा की जाएगी.
उन्होंने बताया की खान-पान से होने वाली दांतो में बीमारी के प्रति आम लोग सावधानी नहीं बरतते हैं जिसके कारण आगे जाकर लोगों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है. दांतो की नियमित सफाई एवं देखभाल के साथ साथ कैल्शियम युक्त पौष्टीक आहार का उपयोग भी आवश्यक है.
मौक़े पर कनकलता कुमारी, डॉ. श्रीमति रागिनी, डॉ. रामकुमार, मुखिया प्रभु प्रसाद, डॉ. रामकुमार ओझा, शांति मेहता पेट्रोल पम्प के संचालक अरुंजय मेहता, श्यामसुंदर दुबे, डॉ. सियाराम, अमन ओझा, भाकपा नेता अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे.
- चंद्रमौलि शर्मा.



No comments