Header Ads

Breaking News

अग्निदेव के प्रकोप से सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक, किसानों में मची अफरातफरी


Nawada जिले में आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. हिसुआ क़े बढौना गांव में 150 एकड़ जमीन में लगी गेहूं फसल में आग लगने की चर्चा पर विराम भी नहीं लगा कि वारिसलीगंज तथा काशीचक से आग की सूचना ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया.

गेहूं के खेत मे उठे शोले, देखते ही देखते खाक हो गई. सैकड़ों बीघा में लगे किसानों की फसल धू-धू कर जलती देख किसानों की आंखों से आंसू छलक उठे. घटना काशीचक थाना क्षेत्र के सुभानपुर पंचायत के डिहरी गांव की है. फसल में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. सूचना पर पहुंची अग्निशामक की टीम आग बुझाने में जुटी है.

दूसरी घटना वारिसलीगंज  थाना क्षेत्र के हाजीपुर पंचायत के मय गांव की है जहां सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की फसल में आग लगने से किसानों में अफरातफरी मची है.

फिलहाल फसल में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. सूचना पर पहुंची अग्निशामक की टीम आग बुझाने में जुटी है.

No comments