Header Ads

Breaking News

राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर का दो दिवसीय दौरा संपन्न, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों से की मुलाकात

BJP नेता, राज्यसभा सांसद एवं Nawada लोकसभा के NDA प्रत्याशी विवेक ठाकुर मतदान उपरांत दो दिवसीय सघन दौरा कर क्षेत्र में अपने कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों से मुलाकात की.

इसी क्रम में विवेक ठाकुर ने हिसुआ के ग्राम बजड़ा, भेलवा, कुलना इत्यादि गांवों में जाकर अपने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का कुशल क्षेम जाना. वहीं ग्राम बढ़ौना एवं लोकसभा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की गेंहू की फसल आग लगकर राख हो गई, विवेक ठाकुर ने उन किसानों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया. साथ ही उन्होंने किसानों को शीघ्र मुआवजा दिए जाने को लेकर जिलाधिकारी नवादा व शेखपुरा से विस्तृत वार्ता की.


विगत दिनों गया-किऊल रेलखंड पर चातर हॉल्ट के समीप मालगाड़ी और टेंपो की टक्कर में ग्राम सिरसा की एक महिला की मृत्यु तथा ग्राम अरियन के कई लोग घायल हो गए थे. दोनों गांव पर विवेक ठाकुर ने उनके परिवारजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

कौआकोल निवासी सीआरपीएफ जवान नीलेश कुमार "नीलू" का विगत दिनों पश्चिम बंगाल में चुनावी ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था. उनके गांव कटनी में विवेक ठाकुर ने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों का ढांढस बंधाया.

Vivek Thakur का आगे भी बरबीघा तथा वारिसलीगंज विधानसभा में कई गांवों में जाने का लंबा कार्यक्रम था और नवादा जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता भी करनी थी, लेकिन सघन दौरा के क्रम उन्हें तेज लू लग गई, जिसके कारण उन्हें आगे का सभी कार्यक्रम रद्द करना पड़ा.

इस दौरान विवेक ठाकुर के साथ भाजपा ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व ज़िलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, बीरेन्द्र सिंह, ज़िला महामंत्री विजय पांडेय, शैलेंद्र शर्मा, रामानुज सिंह, भाजपा नेता अखिलेश सिंह, रणजीत यादव, अजीत यादव, 

प्रमोद कुमार चुन्नू, ज़िला उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, ज़िला पार्षद पंकज कुमार, चुन्नू सिंह, अंजनी सिंह, जितेंद्र बबलू, नीतिनंदन कुमार, अंशुमान शर्मा, प्रो॰ सुरेंद्र चौधरी, सर्वजित शांडिल्य, डॉ चुन्नू कुमार, नरेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, बिपिन कुमार, बिगन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

                                           - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments