अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने ली प्राइवेट स्कूल संचालक की जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
Nawada जिले के नवादा-पकरीबरांवा पथ पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को ऐसा कुचला कि ट्रक के चक्के में फंसे मृतक के शव को निकालने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी.
चालक वाहन छोड़ फरार होने में सफल रहा. शुक्रवार को जिले कादिरगंज थाना के समीप दिल दहला देने वाली घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पथ को जामकर बबाल काटा.
थानाध्यक्ष श्रवण राम ने बताया कि रोह थाना क्षेत्र के मनियोचक निवासी मनोज कुमार रोह से अपनी मोटरसाइकिल से नवादा आ रहे थे.
थाना के पास तीखी मोड़ के समीप मुड़ते ही पकरीबरांवा से नवादा की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. चालक वाहन छोड़ फरार हो गया.
सूत्रों के अनुसार मृतक रोह में निजी विद्यालय चलाते थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज परिजनों को सूचित किया गया है.
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है.

No comments