78 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर वारिसलीगंज क्षेत्र का चप्पा चप्पा देशभक्ति के रंग में रहा सराबोर, हर्षोल्लास से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
Nawada जिले के वारिसलीगंज प्रखंड तथा नगर परिषद के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने 78 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया.
अहले सुबह कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ भारतमाता की जय, वन्दे मातरम, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे आदि नारे लगाते हुए प्रभात फेरी निकाला.
वहीं कई विद्यालय के विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकी के साथ शोभा यात्रा भी निकाली. शाम तक विद्यालयों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा.
दिनभर क्षेत्र का चप्पा चप्पा देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा. लोग एक दूसरे से मिलकर तथा मैसेज भेजकर स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामना देते रहे.
वारिसलीगंज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रवि देवी, प्रखंड साक्षरता समिति कार्यालय तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कार्यालय में अधिवक्ता पं. चंद्रमौलि शर्मा, वाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ प्रीति कुमारी,
आरक्षी निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार, नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद रेखा देवी, थाना में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रुपेश कुमार सिन्हा, महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डा.अशोक कुमार सिंह,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरती अर्चना, एसजीबीके साहू इंटर विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य रामरतन प्रसाद, विवेकानंद पब्लिक स्कूल में निदेशक परमानंद प्रसाद, संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में प्राचार्य संतोष कुमार,
अपसढ पंचायत भवन, जमुआवां अमृत सरोवर एवम वारिसलीगंज जेपीएस प्रा. आईटीआई तथा सरस्वती पुस्तकालय में मुखिया सह निदेशक राजकुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया.
रविकांत पूनम बीएड कालेज में सचिव डा. अजय कुमार रविकांत, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्राचार्य दिनेश कुमार, जीवनदीप पब्लिक स्कूल में सेवानिवृत शिक्षक रामस्वार्थ सिंह, आदर्श शिशु शिक्षा मंदिर में प्राचार्य विजय कुमार राय,
सरदार पटेल चौक पर कुर्मी क्षत्रिय महासभा प्रखंड अध्यक्ष सेवानिवृत शिक्षक प्रवेश कुमार, चक्रपाणि पेट्रोल पम्प बाघी बरडीहा मोड़ पर संचालक पूर्व जिला पार्षद मथुरा प्रसाद,
चकबाय महादलित टोला में लोजपा (रामविलास) प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार पासवान, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मीरबिगहा में लोजपा (रा.) जिला महासचिव मंजू सिन्हा,
नप उप मुख्य पार्षद आवासीय कार्यालय में अरुण कुमार, वरीय नागरिक संघ कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर दुबे, भाजपा नगर कार्यालय में अध्यक्ष सुमन कुमार,
कोचगांव पंचायत भवन में मुखिया नीतू देवी, सौर ग्राम कचहरी में सरपंच ब्रह्मदेव पंडित तथा सौर पंचायत भवन में मुखिया गुड़िया देवी ने हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया































No comments