Bihar Govt. के मंत्री डा. प्रेम कुमार शहीद जवान चंदन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दिवंगत समाजसेवी श्रवण सिंह के परिजनों को सांत्वना देनें पहुंचे कोचगांव
78 वां स्वतंत्रता दिवस पर बिहार सरकार के सहकारिता, वन एवम पर्यावरण मंत्री तथा Nawada जिला के प्रभारी मंत्री डा. प्रेम कुमार वारिसलीगंज बाई पास रोड प्रवेश करते ही सर्वप्रथम चंदन सिंह चौक स्थित अमर शहीद जवान चंदन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए.
उसके बाद कोचगाँव पहुँच कर दिवंगत समाजसेवी श्रवण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मंत्री प्रेम कुमार उनके परिवारजन से मुलाक़ात कर उन्हें अपनी सांत्वना व्यक्त किए और उनके पुत्र को आश्वासन दिया कि हर परिस्थिति में भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा.
उन्होंने कहा कि असमय श्रवण सिंह जैसे जुझारू समाजसेवी का हम सब के बीच से चला जाना एक अपूर्णीय क्षति है. हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि ऐसे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देंगे.
मौक़े पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व ज़िला पार्षद अखिलेश सिंह, ज़िला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, भाजपा नेता श्यामसुंदर सिंह, प्रमोद कुमार चुन्नू, मुकेश दिनकर, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा, ज़िला पार्षद अंजनी सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष गौतम मुखिया,
भाजपा के तेजस सिन्हा, अवनिकांत भोला, आल्हा बहादुर सिंह, संजय कुमार मंगल, बमबम सिंह, कोचगांव पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कुमुद सिंह, रणजीत कुमार, चंदन कुमार, पूर्व मुखिया राम रतन सिंह आदि उपस्थित थे.


















No comments