जिला पार्षद गीता देवी के पति भाजपा नेता श्रवण सिंह का हार्ट अटैक से अचानक मौत, जिले में शोक की लहर, लोगों ने किया गहरा दुख प्रकट
Nawada जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत कोचगांव ग्राम निवासी 45 वर्षीय भाजपा नेता श्रवण सिंह का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया. स्व. सिंह जिला पार्षद गीता देवी के पति थे. घटना शनिवार को दिन के 1 बजे घटी.
श्रवण सिंह की मौत की खबर पूरे जिले में जंगल की आग की तरह फैल गई. जिसको जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वैसे ही लोग पैदल अथवा वाहन से अपने प्रिय नेता के दर्शन को बदहवास दौड़ पड़े.
हर दल, हर वर्ग तथा हर तबके के शोकाकुल हजारों लोगों की भीड़ उनके कोचगांव स्थित पैतृक आवास पर जमी हुई है. इस निधन से हर कोई स्तब्ध है. हर कोई आंखों में आंसू लिए भगवान के इस निर्णय को कोस रहे हैं.
इस संबंध में वारिसलीगंज प्रखंड प्रमुख रवि देवी ने बताया कि आज 11 बजे दिन में श्रवण सिंह गांव में धान की रोपनी के लिए पइन की मरम्मत करने कुछ लोगों के साथ खेत पर गए हुए थे. इसी दरम्यान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.
घर पहुंचकर उन्होंने पीने के लिए पानी मांगी. पानी पीते के साथ उनके सीने में दर्द उठा. वे तुरंत घर के लोगों के साथ वारिसलीगंज बाई पास रोड स्थित डा. पुरुषोत्तम कुमार के क्लिनिक में गए. वहीं उनके मुंह से खून गिर गया. चिकित्सक ने उन्हें नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. नवादा जाने के रास्ते में ही उन्होंने दम तोड दिया.
रास्ते से ही लौटाकर उनके पार्थिव शरीर को दिन के करीब 3 बजे कोचगांव लाया गया. पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातम छा गया. जब श्रवण सिंह की मौत की खबर गांव तक पहुंची तो लोगों के घरों में खाना पीना बंद हो गया. ग्रामवासियों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है.
शोकाकुल वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी ने बताया कि श्रवण सिंह पूर्णतः स्वस्थ थे. कैसे हार्ट अटैक हुआ, कुछ समझ में नहीं आ रहा है.
श्रवण सिंह के अचानक निधन पर विधायक अरुणा देवी, पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, भाजपा नेता आल्हाबहादुर सिंह, कोचगांव मुखिया पति कुमुद सिंह, जिला पार्षद अंजनी सिंह, प्रखंड प्रमुख रवि देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता,
जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजीत कुमार, मुखिया राजकुमार सिंह, भाजपा नेता श्यामसुंदर सिंह, जिला भाजपा महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया रामरतन सिंह,
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, आखिल भारतीय धानुक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार राय, आरएसएस के सह जिला संघचालक डा. रणजीत कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के डा. प्रो. रविंद्र कुमार रवि, पूर्व मोसमा मुखिया राजेंद्र यादव,
जदयू के पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार राय, जेडीयू किसान सेल अध्यक्ष अनिल यादव नगर परिषद उपाध्यक्ष अरुण कुमार सहित सैंकड़ों सामाजिक एवम राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है.





No comments