राखी रचना प्रतिस्पर्धा में छात्राओं में दिखा गजब का उत्साह
Nawada जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद मुख्यालय के मेन रोड स्थित CBSE based संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को राखी रचना प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 वीं की छात्राओं ने भाग लिया. छात्राओं ने स्वयं रंग बिरंगी राखी अपनी हाथों से निर्मित किया.
विद्यालय के प्रबंधक बिपिन कुमार तथा प्राचार्य संतोष कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया. साथ ही, प्रतिस्पर्धा के संचालक गुलशन सर तथा प्रेम सर की प्रशंसा की गई.
राखी रचना प्रतिस्पर्धा में आद्या, मुस्कान सिंह, मनीषा, रचिता दिव्यांशी, भव्या, सानू प्रिया, सुमन, अलीसा, मधु प्रिया, सरस्वती, एंजल, अंकिता, आरती आदि में सक्रिय भूमिका निभाई.
इस दरम्यान छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया.
Video देखें :
- चंद्रमौलि शर्मा.

No comments