ज्ञानदीप इंटरनेशनल विद्यालय के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रक्षाबंधन महोत्सव
Nawada जिलांतर्गत वारिसलीगंज बाईपास रोड के शहीद चंदन सिंह चौक स्थित ज्ञानदीप इंटरनेशनल विद्यालय के विद्यार्थियों ने शनिवार को हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन महोत्सव मनाया.
भाई-बहन के प्रेम के इस त्यौहार के महत्व के बारे में शिक्षकों ने बच्चों को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है.यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है. रक्षाबंधन का इतिहास बहुत पुराना है. इससे जुड़ी कई पौराणिक कथाएं भी हैं. इस दिन परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं.
स्कूल के निदेशक मधुराज ने बताया कि हम बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अपनी परंपरा से अवगत कराते रहते हैं. छात्राएं छात्रों को रक्षासूत्र बांधते दिखे.
आरुष राज को मुस्कान कुमारी, गुलशन कुमार को रिया कुमारी, कन्हैया कुमार को अनु कुमारी, दीपक पांडेय को शिवानी कुमारी, ऋषभ कुमार को परिधि कुमारी, देवराज को आकांक्षा, शिवा राज को लक्ष्मी कुमारी इत्यादि ने रक्षासूत्र बांधकर एक दूसरे की रक्षा और प्रगति की कामना की.


















No comments