खेल-खेल में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को साफ सफाई के दिए गए टिप्स
Nawada जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में मंगलवार को Financial Inclusion Trust के School Children Campaign on Personal Hygiene के तत्वावधान में बच्चों को स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही, खेल-खेल में बच्चों को साफ सफाई के टिप्स दिए गए.
बीमारियों से बचने के लिए भोजन से पहले हाथ धोने, दांत को ब्रश करने, नहाने, घर और आसपास के कूडे-कचरे को फेंकने, फल-सब्जी को अच्छी तरह से धोकर खाने आदि को प्रायोग करके बताया गया.
FIT की शाखा कादिरगंज, हाजीपुर, ओरैना, कौवाकोल तथा पाली अंतर्गत समस्त प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एवम शिक्षिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.
वहीं FIT की Area co-ordinator निभा कुमारी, Team leader जूही कुमारी, सोनम कुमारी, निधि सिन्हा, HCO पिंकी कुमारी तथा रश्मि कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
























No comments