बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को BJP से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर दी बधाई
Nawada विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एन. मिश्रा ने Bar Council of India के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है.
डा. मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और समाज सेवा के प्रति अद्वितीय योगदान का प्रतीक है. साथ ही, अपने जीवन में जो मूल्यों और सिद्धांतों का पालन किया है, वह निश्चित रूप से राज्यसभा में आपकी भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा.
उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त और प्रभावी होगी. आपकी विधि और न्याय के क्षेत्र में गहन समझ तथा समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई के प्रति आपकी प्रतिबद्धता देश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
डा. मिश्रा ने कहा कि हम सभी को मनन कुमार मिश्रा पर गर्व है. हमें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नए पद पर भी इसी लगन और ईमानदारी से कार्य करेंगे. इस महत्वपूर्ण सफर में उनके नेतृत्व में राष्ट्र की प्रगति और भी तेज गति से होगी.










No comments