ज्ञानदीप इंटरनेशनल विद्यालय के विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की शानदार प्रस्तुति देकर मोहा सबका मन
Nawada जिले के वारिसलीगंज बाई पास के शहीद चंदन सिंह चौक के पास स्थित ज्ञानदीप इंटरनेशनल विद्यालय में जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण और राधा की लीलाओं की शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया.
इस संबंध में विद्यालय के निदेशक मधु राज ने बताया कि श्रीकृष्ण भगवान की बाल लीलाओं का स्कूली बच्चों ने जीवंत प्रस्तुति दी.
श्री राज ने बताया कि इस कार्यक्रम में कृष्ण की भूमिका में शिवा राज तथा राधा की भूमिका में परी राज ने सफल प्रस्तुति दी. जबकि अंजलि कुमारी, अंशु भारती, राखी, संध्या, शिवानी,
फ्रूटी, ब्यूटी, गौरव पांडेय, निर्णय कुमार, विवेक कुमार, मुन्ना कुमार, कुणाल कुमार, अमन कुमार तथा मोहित कुमार ने कार्यक्रम में बेहतरीन भूमिका निभाकर सफल बनाया.





No comments