Header Ads

Breaking News

नवादा जिले के सभी प्रखंडों में जदयू के नए अध्यक्षों का हुआ मनोनयन, पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह


Nawada जिला JDU के सभी 14 प्रखंडों में नए अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया गया है. जिले में जदयू संगठन को मजबूत करने को ले जदयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष की सूची जारी की है. सूची जिला जदयू अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी को भेजी गई है.

जदयू के नए प्रखंड अध्यक्षों के मनोनयन में पार्टी नेतृत्व ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है. पार्टी ने सर्वाधिक भागीदारी पिछड़ी और अतिपिछड़ी जाति को दिया है. सर्वाधिक पांच पिछड़ी जाति और चार अति पिछड़ा जाति को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि एक महादलित महिला को जगह दी गई है. वहीं सामान्य जाति से तीन और एक अल्पसंख्यक समुदाय को प्रखड अध्यक्ष बनाया गया है.

प्रदेश जदयू कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक सदर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नवल प्रसाद चौहान, नारदीगंज प्रखंड अध्यक्ष के पद पर जयराम प्रसाद कुशवाहा, वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष के पद पर बलवापर ग्राम निवासी अजय कुमार राय, पकरीबरावां प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नवलेश कुमार राकेश, काशीचक प्रखंड अध्यक्ष के पद पर प्रदीप कुमार का मनोनयन हुआ है.

इसी प्रकार रोह प्रखंड अध्यक्ष के पद पर विकास कुमार, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर शोभा कुमारी, कौआकोल प्रखंड अध्यक्ष के पद पर दिलीप कुमार, नरहट प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मो. ऐहतेशाम कैसर (मुखिया के भाई), हिसुआ प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार कुशवाहा, अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर विनोद कुमार वर्मा, रजौली प्रखंड अध्यक्ष के पद पर दिलीप कुमार उर्फ कारू सिंह, मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर उपेन्द्र चौहान, सिरदला प्रखंड अध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार को मनोनीत किया गया है.

सूची में कौआकोल, नारदीगंज, हिसुआ, अकबरपुर तथा सिरदला में पिछड़ी जाति के अध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें चार कुशवाहा और एक यादव को स्थान दिया गया है. जबकि नवादा, वारिसलीगंज, कशीचक और मेसकौर में अतिपिछड़ी जाति को जिम्मेवारी मिली है. वहीं गोविंदपुर में राजवंशी जाति की महादलित महिला को जगह मिली है. नरहट में अल्पसंख्यक को, रोह, रजौली और पकरीबरावां में सामान्य जाति को जगह दिया गया है. इस मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

                                       - चंद्रमौलि शर्मा.


No comments