Header Ads

Breaking News

चंपारण सत्याग्रह आंदोलन के सूत्रधार महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल को भारत रत्न दिलाने के लिए कोर कमिटी के गठन का विचार, जयंती समारोह की सफलता के लिए किया प्रकट आभार


Patna के विद्यापति भवन में 23 अगस्त को आयोजित चंपारण सत्याग्रह आंदोलन के सूत्रधार महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ला जयंती समारोह का विधिवत समापन एवं समीक्षा बैठक मंगलवार को संस्थान के पटना स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई. कार्यक्रम की अपार सफलता की मुख्य कड़ी संस्थान की पूरी टीम को संस्थान के अध्यक्ष राजेश भट्ट ने बधाई दी. साथ ही सभी मार्गदर्शकों और अभिभावक जनों के प्रति आभार  जताया.

इस अवसर पर आयोजन से जुड़े सभी आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसे शीघ्र ही सबों के अवलोकनार्थ रखे जाने का निर्णय लिया गया. उपस्थित मार्गदर्शक मंडल सदस्यों को अंग वस्त्र से संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया.  साथ ही संस्थान की भविष्य की रणनीति, 150 वीं जयंती की तैयारी और भारत रत्न अलंकरण हेतु सरकार से संवाद के लिए एक कोर कमिटी टीम के गठन का निर्णय लिया गया. 

संस्थान के संगठन विस्तार हेतु जिसमें नए लोगों को शामिल किया जा सके, तत्काल प्रभाव से वर्तमान कमिटी को भंग किया गया. संस्थान के इस महत्वपूर्ण बैठक में उन तमाम स्वजनों का पुनः आभार व्यक्त किया गया जो किसी माध्यम से इस कार्यक्रम में सहयोग और अपनी  सहभागिता सुनिश्चित किए हैं. उनके प्रति भी आभार जताया गया जो सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम से निरंतरता से जुड़े रहे हैं और इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने हैं.

बैठक में सर्व श्री निर्मल कुमार राय, सुभाष शर्मा, शत्रुघ्न महाराज, बादशाह राय, मनोज कुमार राणा, कमलेश कुमार, चंद्रशेखर आजाद, शशिकांत, निशांत कुमार, धनंजय महाराज, रजनीश महाराज आदि उपस्थित थे.        


               

    
 





      

                                    - चंद्रमौलि शर्मा.

   

No comments