Header Ads

Breaking News

बिहार ललित कला अकादमी के राज्यस्तरीय कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वारिसलीगंज के युवा मूर्ति कलाकार राजीव रंजन को प्रमाण पत्र व ₹ 50,000 देकर किया गया पुरस्कृत


Nawada जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 7 के मुड़लाचक मुहल्ला निवासी जाने माने मूर्ति कलाकार राजेंद्र पंडित तथा पूर्व वार्ड पार्षद ललिता देवी के सुपुत्र राजीव रंजन को बिहार ललित कला अकादमी द्वारा पटना में शुक्रवार को आयोजित राज्यस्तरीय कला प्रदर्शनी में मूर्ति कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभागीय मंत्री द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र तथा 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया. राजीव रंजन की इस उपलब्धि ने  पूरे नवादा जिले का गौरव बढ़ाया है.

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के तहत बिहार ललित कला अकादमी के तत्वावधान में द्वितीय राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनी का उद्घाटन विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने किया. इस मौके पर अकादमी की सचिव अमृता प्रीतम ने कलाकारों का स्वागत किया. मंत्री की ओर से प्रदर्शनी के कैटलॉग का विमोचन किया गया तथा चयनित कलाकारों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया. 

द्वितीय राज्य स्तरीय कला प्रदर्शनी 2024 - 25 में चाक्षुषी विद्या की पेंटिंग, ड्राइंग, मूर्तिकला, ग्राफिक, छाया चित्र और लोक कला जैसे क्षेत्र में कार्य किया गया. इन कृतियों को इसमें शामिल किया गया जिसके आलोक में वारिसलीगंज के युवा कलाकार राजीव रंजन को मूर्ति कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र एवं नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया है. 

राजीव रंजन की सफलता पर शिक्षाविद् डा. गोविंद जी तिवारी,  सेवानिवृत शिक्षक बाल्मिकी पांडेय, सरस्वती हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी मालिक राजेश कुमार मंटू, जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुसुम कुमारी मंजुबाला, 

जदयू के जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, प्रदेश अतिपिछड़ा समन्वय समिति नेता विजय कुमार राय, जेडीयू जिला महासचिव संजय कुमार, जदयू जिला महासचिव महेश भाई पटेल, नगर परिषद उपाध्यक्ष सह जिला जदयू उपाध्यक्ष अरुण कुमार राय, 

प्रखंड बीस सूत्री समिति अध्यक्ष सह भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार, प्रखंड बीस सूत्री समिति उपाध्यक्ष सह प्रखंड जदयू अध्यक्ष अजय कुमार राय, जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, नगर जेडीयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री समिति सदस्य रणविजय प्रसाद, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष बेबी देवी, 

राजद नेता शिवशंकर चंद्रवंशी, जदयू वरीय प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रखंड जदयू उपाध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद सुमिता कुमारी, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू चौधरी, जदयू प्रखंड महामंत्री कंचन साव, प्रखंड जदयू मीडिया प्रभारी विकास कुमार सन्नी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

                                              - चंद्रमौलि शर्मा.

                        

No comments