Header Ads

Breaking News

दिवंगत युवा नेता श्रवण सिंह थे सबके हितैषी, उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत - MLA अरुणा


Bihar News : Nawada : नवादा जिले के वारिसलीगंज जिला परिषद डाकबंगला मैदान में रविवार को दिवंगत युवा नेता श्रवण सिंह की पहली पुण्य तिथि समारोह पूर्वक श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई.

कार्यक्रम की अध्यक्षता JPS (P) ITI निदेशक मुखिया राजकुमार सिंह ने किया. जबकि कार्यक्रम का संचालन जदयू जिला महासचिव अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने किया.

सर्वप्रथम वारिसलीगंज की MLA अरुणा देवी ने स्व. श्रवण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. तत्पश्चात नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई तथा गया जिले से पहुंचे श्रवण सिंह के चाहनेवालों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन चढ़ाए. 

विधायक अरुणा देवी ने श्रवण सिंह को नवादा जिला का सच्चा हितैषी बताते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की बात कही. पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह ने श्रवण सिंह के निधन से रिक्त हुए स्थान की भरपाई होना असम्भव बताया. 

भाजपा नेता श्यामसुंदर सिंह ने श्रवण सिंह को हर वर्ग का मसीहा बताया. भाजपा नेता देवाश्रय सिंह ने श्रवण सिंह की पत्नी सह वारिसलीगंज पूर्वी जिला पार्षद गीता देवी को स्थानीय जिप डाकबंगला में पूर्व की तरह आकर आमजनों के दुख दर्द के निवारण की सलाह दी. 

पूर्व मुखिया शम्भू सिंह ने कहा कि आगामी 2026 के जिला परिषद चुनाव में गीता देवी को निर्विरोध जिला पार्षद बनाना ही श्रवण सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. 

पुण्यतिथि समारोह को अन्य लोगों के अलावा जिला पार्षद सुरेंद्र चौधरी, शिक्षाविद डा. गोविन्द जी तिवारी, अखिलेश्वर सिंह, जदयू जिला महासचिव संजय कुमार, JDU जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह व रामसकल सिंह, भाजपा नेता निरंजन कुमार,

BJP जिला महासचिव शैलेंद्र शर्मा, पूर्व मुखिया रामरतन सिंह, नवल किशोर सिंह, गोपाल कुमार सोनू, संजय सिंह, पूर्व मुखिया राजेंद्र चौधरी, प्रणव प्रवीण, विनय सिंह, पत्रकार सानू सिंह ने भी श्रवण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. मुखिया राजकुमार सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया. 

जबकि कार्यक्रम में वारिसलीगंज पूर्वी जिला पार्षद गीता देवी, जेडीयू नेता अनिल कुमार, भाजपा नेता संजय कुमार मंगल, मिथिलेश पासवान, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, शंभू कुमार मुन्ना, पूर्व मुखिया अशोक पासवान, चन्दन कुमार, श्रवण पांडेय आदि मौजूद थे. अंत में दिवंगत युवा नेता की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

                                           - चंद्रमौलि शर्मा.

No comments