संत जॉन्स पब्लिक स्कूल में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी महोत्सव आयोजित
Bihar News : Nawada : जिले के वारिसलीगंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित संत जॉन्स पब्लिक स्कूल प्रांगण में सोमवार को बाल मेला तथा विज्ञान प्रदर्शनी महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें वर्ग तृतीय से दशम् वर्ग तक की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि वारिसलीगंज के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार व थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने संयुक्त रूप से किया.
उन्होंने बच्चों की दो प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए समस्त विद्यालय परिवार का उत्साहबर्द्धन किया. महोत्सव में लिट्टी-चोखा, पाँव-भाजी, पानी पुरी, इडली एवं विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत ओजस कुमार, शिवम कुमार, सार्थक कुमार आदि द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी विशेष आकर्षक का केन्द्र रहा




No comments