Bihar News : Nawada : जिले के संत जॉन्स पब्लिक स्कूल, वारिसलीगंज में रविवार को 'मदर्स डे' (मातृ दिवस) का आयोजन बड़े ही उत्साह व भावपूर्ण ढंग से किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित की.
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा 'माँ' को समर्पित कविताओं और गीतों से हुई. छोटे बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड्स और विशेष प्रमाण पत्र (Certificates) बनाए. इस दौरान विद्यालय परिसर का माहौल काफी भावुक और प्रेरणादायक रहा.
विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार और निदेशक बिपिन कुमार, सुनील कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि माँ दुनिया की सबसे बड़ी गुरु और प्रेरणास्रोत होती है. उन्होंने कहा कि "सच्ची शिक्षा वही है जो हमें अपने माता-पिता और बड़ों का सम्मान करना सिखाए." स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उन्हें नैतिक मूल्यों से भी जोड़ना है. मां की पैरों के नीचे जन्नत है.
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा. समारोह के अंत में विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
- चंद्रमौलि शर्मा.
मां दुनियां की सबसे बड़ी गुरु, उनकी पैरों के नीचे है जन्नत - बिपिन
Reviewed by News today 365
on
May 11, 2026
Rating: 5
No comments