Bihar Politics, Nawada news: Bihar का सर्वनाश करनेवाले तथा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे लोगों के हाथों नीतीश ने अपनी जमीर को रखी गिरवी:
'विरासत बचाओ नमन यात्रा' के दौरान शुक्रवार को जेपी की कर्मस्थली नवादा के शेखोदेवरा आये उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर जमकर बोला हमला
Bihar के CM Nitish Kumar के चापलूसों से घिरे रहने, RJD के सामने घुटना टेकने और बार-बार पलटी मारने की मौकापरस्त politics से आजिज होकर बिहार को पुनः भ्रष्टाचार तथा जंगलराज में धकेलने से बचाने के लिए JD(U) से नाता तोड़कर RLJD राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन करने के बाद "विरासत बचाओ नमन यात्रा" पर निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री Upendra Kushwaha शुक्रवार को नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की कर्मस्थली सोखोदेवरा पहुंचे. सर्वप्रथम उन्होंने JP आश्रम में लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. तत्पश्चात सोखोदेवरा गांव में जनसभा को सम्बोधित किया.
नीतीश कुमार पर बोला हमला:
उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की वर्तमान सरकार के मुखिया CM नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विरासत बचाओ नमन यात्रा के माध्यम से हम उस विरासत की बात करने आए हैं जिसे आगे ले चलने की जिम्मेवारी बिहार के लोगों ने 2005 में बड़ी कुर्बानी देकर और बड़ा संघर्ष करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा था.
फिर से बिहार बर्बादी और बदनामी की ओर:
उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाली ताकतें राज्य में फिर से सक्रिय हो गई है. जिसका विरोध कर नीतीश कुमार सत्ता में आए, उन्हीं के साथ अभी वे प्रेमालाप कर रहे हैं. साथ ही, बिहार को फिर से बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर रहे हैं. सीएम नीतीश एक- एक कार्यकर्ताओं के खून- पसीने से सींचे हुए पार्टी जदयू को बिहार में भ्रष्टाचार की जननी राजद के हाथों गिरवीं रख दिया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम उस विरासत को ही बचाने के लिए निकले हैं. हम बिहार को बचाने के लिए निकले हैं, जो कि यहां की जनता के सहयोग से ही संभव होगा. यहां हम जेपी का आशीर्वाद लेने आए हैं. जनता की ताकत बड़ी होती है, किसी व्यक्ति या पार्टी की नहीं.
नीतिश ने सौंपी RJD को JDU की कमान:
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद ही RJD को हर चीज सौंपने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक जननायक कर्पूरी ठाकुर की जो विरासत थी, उसे बचाने के लिए ही 90 के दशक में Lalu Prasad बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. परंतु लालू प्रसाद ने अपनी ताकत का इस्तेमाल आमजनों के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए किया जिसकी दुर्गति वह भुगत रहे हैं. समाजवादी विचारों के कारण ही लालू प्रसाद के राजद शासनकाल के बाद लोगों ने नीतीश कुमार पर अपना भरोसा जताया लेकिन राजनीति के अंतिम समय में नीतीश कुमार के निर्णय से लोग दहशत में हैं.
फिर आएगा जंगल राज:
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार का पहले का कार्यकाल काफी अच्छा रहा लेकिन अंतिम समय में लिए गए फैसले से जनता भयभीत और दहशत में हैं. उन्होंने कहा कि जब आरजेडी सरकार गठबंधन में है तब बिहार में फिर से कानून व्यवस्था का भयावह मंजर दिखने लगा है. जब नीतीश कुमार सीएम नहीं रहेंगे तब क्या होगा? नीतीश के साथ रहने वालों का क्या हश्र होगा? उसकी झलक अभी से ही दिख रही है. मौके पर अन्य लोगों के अलावा पूर्व विधायक रणवीर सिंह, रमेश कुशवाहा, इंद्रदेव कुशवाहा,विनय महतो, डॉ. बिपिन कुमार, राजेन्द्र कुशवाहा, मुसाफिर कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. लोग उपेंद्र कुशवाहा का भाषण सुनने को बेताब दिखे.
उपेंद्र कुशवाहा को कार्यकर्ता ने सौंपा 50 हजार सहयोग राशि का चेक.
विरासत बचाओ नमन यात्रा पर शुक्रवार को सोखोदेवरा गांव पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमों उपेन्द्र कुशवाहा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. पार्टी के जिला समन्वयक इंद्रदेव कुशवाहा एवं प्रखण्ड समन्वयक विनय मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कौआकोल-जमुई सीमा पर चन्द्रदीप मोड़ के पास बुके देकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया.इसके बाद रालोजद सुप्रीमो ने सोखोदेवरा में जनसभा को सम्बोधित किया. जनसभा के सम्बोधन से पूर्व पार्टी के प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता विनय मेहता ने 50 हजार रुपये का चेक पार्टी मद में उपेन्द्र कुशवाहा को सौंपा.

.jpg)

.jpg)
.jpg)














No comments