Health & wellness news: राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर सभी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को मुफ्त दी गयी कृमिनाशक Albendazole गोली
Warisaliganj के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर तथा कोचगांव पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्रों पर समारोह आयोजित कर बांटी गई कृमिनाशक दवा
राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर गुरुवार को सभी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को मुफ्त कृमि नाशक दवा Albendazole खिलायी गयी.
नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर में समारोह पूर्वक स्कूली बच्चों को कृमि नाशक दवा Albendazol दी गयी. इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफ़रल अस्पताल वारिसलीगंज की प्रभारी डॉ. आरती अर्चना, विद्यालय के प्र. प्रधानाध्यापक सह अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, BCM रेणुका कुमारी, BHM अजय कुमार, BAM कुमोद भारती, unicef के राजीव कुमार सुमन, PCI मो.अनवर, BMCE सत्यम कुमार, BRP राजेश कुमार, शिक्षिका सुरेखा कुमारी, शारदा कुमारी, मोनिका गुप्ता, शिक्षासेवक संतोष कुमार समेत काफी संख्या में स्कूली बच्चे और अभिभावक उपस्थित थे.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. अपने संबोधन में डॉ. आरती अर्चना ने कहा कि कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी होती है जिससे हमेशा थकावट रहती है. उन्होंने 1 से 19 वर्ष के लोगों को कृमि नाशक दवा अवश्य लेने की सलाह दी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्र.प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मुफ्त कृमि नाशक दवा दी जा रही है. बच्चों में सम्पूर्ण शारीरिक विकास के लिए इस दवा को खाना जरूरी है.
आंगनवाड़ी केन्द्र कोचगाँव (उत्तरी) पर बच्चों को कृमिनाशक दवा देती सेविका मीना कुमारी
दूसरी ओर, वारिसलीगंज प्रखंड के कोचगांव पंचायत के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को कृमिनाशक गोली Albendazole खिलायी गयी. आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका,आशा कार्यकर्ता, तथा बाल विकास परियोजना कर्मी आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया.

















No comments