Header Ads

Breaking News

Nawada news: P.H.E.D. department: नवादा जिले के बंद पड़े चापाकलों को 10 दिनों के भीतर चालू कराने का DM ने दिया आदेश



पेयजल जल संकट से निबटने के लिये जिला मुख्यालय एवं प्रखंडों में खराब चापाकलों की मरम्मती के लिए टीम रवाना.


Bihar के Nawada जिले में संभावित पेयजल संकट के मद्देनजर बुधवार को नवादा collectoriate परिसर से DM उदिता सिंह और DDC दीपक कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर चापाकल मरम्मती दलों को संबंधित प्रखंडों के लिए रवाना किया. दोनों ने संयुक्त रूप से बताया कि,

जिला के सभी 14 प्रखंडों के लिए अलग-अलग मरम्मती दल कार्यरत होंगे. इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की संभावना बनी है. भूगर्भ जलस्तर काफी नीचे जा सकता है, जिससे पेयजल की समस्या हो सकती है. जिले के नागरिकों को पेयजल के लिए कोई समस्या न हो, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया गया है कि खराब चापाकलों की मरम्मती ससमय करा लें.

जिले में खराब चापाकलों का BDO एवं PHED के executive engineer के द्वारा अलग-अलग सर्वेक्षण किया गया है. पीएचईडी के द्वारा बताया गया कि जिले में कुल चापाकलों की संख्या 01 हजार 722 है, जिसमें से 117 के बंद रहने की सूचना मिली है. जिलाधिकारी ने कहा कि पीएचईडी या किसी अन्य विभाग के द्वारा लगाये गए सभी चापाकलों को मरम्मत कराना कार्यपालक अभियंता सुनिश्चित करेंगे. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जन प्रतिनिधियों से भी खराब पड़े चापाकलों की सूची प्राप्त कर मरम्मति करा लें.



चापाकल मरम्मती दल सभी प्रखंडों, पंचायतों और वार्डाें में घूम-घूम कर खराब चापाकलों की मरम्मत करेंगे. जिला प्रशासन कृत संकल्पित है कि जिला में एक भी खराब चापाकल न रहे. जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी इसपर मॉनिटरिंग करने का कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया. इसके लिए सभी मरम्मती दलों का मोबाइल नम्बर संबंधित कनीय अभियंता और सहायक अभियंता का भी मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराया गया है.

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, नवादा अन्तर्गत चलन्त चापाकल दल के मिस्त्री की सूची-

प्रखंड             नाम                   मोबाइल सं.

1. नवादा        गोरख पासवान      9931483161

2. नरहट         सुरेश प्रसाद          5831954042

3. नारदीगंज    सुभाष                 7004242883

4. हिसुआ       रामानुज प्रसाद     7739551880

5. काशीचक    कुमार                 9508992575

6. वारिसलीगंज   उमेश               9024366567

7. गोविन्दपुर     धनराज            7050786919

8. रोह              सोनु कुमार        8789368143

9. अकबरपुर     धर्मेन्द्र कुमार     6361775416

10. रजौली         रंजन कुमार        8757479829

11. मेसकौर        संजय कुमार       9572402127

12. सिरदला        पिन्टु कुमार        9110958053

13. पकरीबरावां   आनन्दी             7850936192

14. कौआकोल    कुमार                9024366567

आपदा अथवा सुखाड़ के मद्देनजर लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के exevutive engineer के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष सं.- (06324-210036) है. इस नम्बर पर पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज की जा सकती है.

इसके अतिरिक्त प्रखंड स्तर पर कनीय अभियंता और इन चारों प्रखंडों के सहायक अभियंता के मोबाईल नम्बर पर भी सम्पर्क किया जा सकता है, जो निम्नवत है-

•नवादा एवं नरहट-

जूनियर इंजीनियर- अजय कुमार- 8002783645
सहायक अभियंता- ज्योत्सना सिंह- 7992280893

•हिसुआ एवं नारदीगंज-

जूनियर इंजीनियर- प्रिन्स कुमार- 8544428871
सहायक अभियंता- ज्योत्सना सिंह- 7992280893

•वारिसलीगंज एवं काशीचक-

जूनियर इंजीनियर- शिव कुमार- 8544428872
सहायक अभियंता- आशुतोष कुमार- 8500028800

•कौआकोल एवं पकरीबरावां-

संजय कुमार- 7903782760

•गोविन्दपुर, अकबरपुर एवं रोह-

प्रिन्स कुमार- 8544428871

•सहायक अभियंता- सौरभ कुमार राय- 7070659057

•मेसकौर एवं सिरदला-

चन्दन कुमार- 9955229286

•रजौली-

जूनियर इंजीनियर- चन्दन कुमार- 9955229286
सहायक अभियंता- राजेश कुमार सिंह- 7033879021

DM ने Nawada जिले के सभी बंद पड़े चापाकलों को 10 दिनों के अंदर चालू कराने तथा प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन कार्यालय को देने का PHED विभाग के executive engineer को आदेश दिया है. प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन देने का  इस अवसर पर
DDC, SDO सदर, ADM, DPRO, PHED के executive engineer के साथ अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.

















No comments