Header Ads

Breaking News

छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग, 24 लाख रुपये सहित कई मोबाइल, पासबुक तथा एटीएम बरामद


Nawada जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महरथ गांव में छत्तीसगढ़ की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया है.

छत्तीसगढ़ पुलिस ने छापेमारी के क्रम में गिरफ्तार साइबर ठग के पास से 24 लाख रुपये नगद, 2 पासबुक, 2 एटीएम और 3 मोबाइल जब्त किया है. 

पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग देश के विभिन्न प्रांत के लोगों से विभिन्न बैंकों से सस्ते दर पर लोन आदि दिलाने और अलग-अलग तरीका अपनाकर लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था.

साइबर ठग जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महरथ गांव के स्व. रवि भूषण कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है. फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर ठग को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है.

No comments