पति-पत्नी में झगड़ा के बाद आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पहुंची महिला की पुलिस ने बचायी जान
पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद पत्नी गुस्से में आत्महत्या करने गांव से सटे शादीपुर रेलवे हॉल्ट पहुंच गई. सूचना मिलने पर कादिरगंज पुलिस ने महिला को समझा-बुझा कर थाना लाया.
बताया जाता है कि कादिरगंज थाना क्षेत्र के लोहरपुरा गांव की संगीता देवी की अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में आकर संगीता आत्महत्या करने शादीपुर रेलवे हॉल्ट पहुंच गई.
महिला को रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा देख किसी अनहोनी की आशंका के चलते आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी. सुचना मिलने के बाद पुलिस शादीपुर हॉल्ट पहुंचकर रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ी महिला को देख हिरासत में ले लिया.
सही समय पर कादीरगंज थाना में तैनात ASI संतोष कुमार पासवान के पहुंच जाने के कारण महिला की जान बच गई. पुलिस ने तत्परता दिखाकर महिला की जान बचायी. इस दौरान महिला बार-बार कह रही थी कि मुझे नहीं जीना है, मुझे मरने दीजिए.
पुलिस द्वारा महिला को काफी मशक्कत से समझा - बुझा कर थाना लाया गया और प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है. महिला ने बताया कि वह पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी करने रेलवे लाइन पर आई थी.

No comments