LPG गैंस टैंकर तथा ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ड्राइवर की मौत, मृतक की पहचान नहीं
Nawada के NH 20 पर रविवार को नगर थाना क्षेत्र के बुधौली के पास गैस टैंकर तथा ट्रक की आमने सामने टक्कर में चालक की मौत हो गयी. मौके पर पहुंचकर पुलिस गाड़ी में फंसे ड्राइवर के शव को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार पहुंच गए हैं.
बताया जाता है कि HP LPG Gas की टैंकर गाड़ी बिहार शरीफ की ओर से रांची की ओर जा रही थी. रांची की ओर से बिहार शरीफ की ओर आ रहे ट्रक में बुधौली गांव के पास जोरदार टक्कर हो गई. आमने-सामने की टक्कर में घटनास्थल पर एचपी गैस टैंकर के ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई.
ड्राइवर गाड़ी में ही फंसे हैं और किसी तरह फंसे ड्राइवर को निकालने की कोशिश पुलिस द्वारा की जा रही है. दूसरे ट्रक ड्राइवर घटना के बाद घटनास्थल से ट्रक छोड़कर फरार हो गया. मृतक एचपी गैस टैंकर चालक की पहचान फिलहाल अभी नहीं की गई है.
थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दो गाड़ी की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है. मृतक युवक की पहचान नहीं की गई है. पहचान करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है.

No comments